कोटा

पति मतदान करवा रहा था, आरोपी ने घर में घुसकर किया था महिला से बलात्कार

बलात्कार के आरोपी को दस साल की सजा

कोटाApr 09, 2021 / 08:19 pm

shailendra tiwari

पति मतदान करवा रहा था, आरोपी ने घर में घुसकर किया था महिला से बलात्कार

कोटा. न्यायालय पोक्सो क्रम संख्या 3 ने महिला से बलात्कार के तीन साल पुराने मामले में शुक्रवार को सुनवाई करते हुए आरोपी को 10 साल का कठोर कारावास तथा 25 हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया है।
विशिष्ट लोक अभियोजक ललित कुमार ने बताया कि कोटा जिले के एक ग्रामीण थाना क्षेत्र में पीडि़त महिला ने 28 दिसम्बर 2018 को एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया कि 6 दिसम्बर को उसके पति की मतदान के दौरान गांव में ड्यूटी लगी हुई थी। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी उसके घर आया और बलात्कार कर दिया।
पीडि़ता ने न्यायालय में परिवाद दायर किया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान में आरोपी को दोषी मानते हुए चालान पेश किया था। ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 9 गवाहों के बयान करवाए गए। न्यायालय ने सुनवाई करते हुए आरोपी को 10 साल का कारावास ओर 25 हजार जुर्माने से दण्डित किया है।

Home / Kota / पति मतदान करवा रहा था, आरोपी ने घर में घुसकर किया था महिला से बलात्कार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.