script

कार्यालय से लैपटॉप व नकदी चुराने वाला आरोपी पकड़ा

locationकोटाPublished: Nov 14, 2019 10:18:55 am

Submitted by:

Dilip DILIP VANVANI

दीपावली पर महिलाओं के समूह को लोन देने वाली कंपनी के कार्यालय के ताले तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को आखिर पुलिस ने पकड़ ही लिया। यहां से आरोपी ने लैपटॉप, टेबलेट व नकदी चुराई थी। अब पुलिस रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से चोरी का माल बरामद करेगी। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

एटीएम हैक कर युवती के खाते से 6 हजार रुपए निकाले

एटीएम हैक कर युवती के खाते से 6 हजार रुपए निकाले

रावतभाटा. दीपावली पर महिलाओं के समूह को लोन देने वाली कंपनी के कार्यालय के ताले तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को आखिर पुलिस ने पकड़ ही लिया। यहां से आरोपी ने लैपटॉप, टेबलेट व नकदी चुराई थी। अब पुलिस रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से चोरी का माल बरामद करेगी। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। वारदात के दौरान कार्यालय के सभी कर्मचारी दीपावली मनाने घर गए थे। वापस लौटने पर कर्मचारियों को वारदात के बारे में पता चला।
Read more: मंडी प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा अवैध निर्माण, अनुमति नहीं मिली फिर भी तान दी दुकानें
चोरी के आरोप में टीचर कॉलोनी निवासी सुनील पुत्र रामचंद सुथार को गिरफ्तार किया है। यह चोरी करने का आदी है। सुनील के खिलाफ पहले भी थाने में चोरी के मामले दर्ज हो चुके हैं। एएसआई भानू प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी से वारदात में शामिल उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी की निशानदेही से चोरी का माल बरामद किया जाएगा। शिव कॉलोनी निवासी राहुल गुप्ता ने मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में लिखाया था कि उसने शिव कॉलोनी में मकान ले रखा है। वह मकान में महिलाओं के समूहों को लोन देने वाली कंपनी की ब्रांच चलाता है। वह दीपावली पर अवकाश होने से घर चला गया था। पीछे से अज्ञात व्यक्तियों ने कार्यालय का ताला तोड़ा। एक लेपटॉप, पांच टेबलेट व 64 हजार 98 रुपए चुराकर ले गया। वारदात का पता अवकाश से आने में पता चला। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने वारदात स्थल का मौका मुआयना किया। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Read more: कोचिंग छात्रों के लिए फैब कार्निवाल, तनाव दूर होगा, जागेगा उत्साह
आरोपियों को भेजा जेल
रावतभाटा. पुलिस ने शांति भंग के दो आरोपियों को बुधवार को उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया। थानाधिकारी रामरूप मीणा ने बताया कि आरपीएस कॉलोनी निवासी निलेश धोबी पुत्र राजेश धोबी व संजय उर्फ लप्पू पुत्र कालूराम नायक को मंगलवार रात को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को बुधवर को जेल भेज दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो