scriptबड़ा खुलासा : कॉमर्शियल सिलेण्डर में घरेलू गैस का खेल | Refueling center running rampantly in Kota | Patrika News

बड़ा खुलासा : कॉमर्शियल सिलेण्डर में घरेलू गैस का खेल

locationकोटाPublished: Aug 12, 2022 01:04:24 am

Submitted by:

shailendra tiwari

कोटा में धड़ल्ले से चल रहे रिफलिंग सेण्टरकभी भी हो सकता है हादसा

बड़ा खुलासा : कॉमर्शियल सिलेण्डर में घरेलू गैस का खेल

बड़ा खुलासा : कॉमर्शियल सिलेण्डर में घरेलू गैस का खेल

जयप्रकाश सिंह

पिछले सवा साल में व्यावसायिक रसोई गैस सिलेण्डर की कीमतों में चार सौ से लेकर आठ सौ रुपए तक की बढ़ोतरी हो गई। ऐसे में सस्ते के चक्कर में घरेलू रसोई गैस से व्यावसायिक सिलेण्डर भरने का अवैध कारोबार शहर में खूब फल-फूल रहा है। गली, मोहल्लों, बाजारों और चौराहों पर बड़ी संख्या में रिफलिंग सेंटर बन गए हैं, जहां धड़ल्ले से अवैध तरीके से व्यावसायिक और छोटे सिलेण्डरों में गैस भरी जा रही है।
यदि किसी वजह से यहां गैस का रिसाव हो गया तो जान-माल के लिए ये सिलेण्डर बम साबित हो सकते है। ये अवैध सिलेण्डर शहर के मैस, हॉस्टल और होटलों में सप्लाई हो रहे हैं। पिछले सप्ताह ही रसद विभाग ने महावीर नगर थाना इलाके में एक मकान में छापा मारकर अवैध गैस रिफलिंग सेंटर का भण्डाफोड़ किया था। यहां से तीन दर्जन घरेलू और व्यावसायिक सिलेण्डर जब्त किए थे।
जानकारों के अनुसार वर्तमान में एजेंसी पर 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी सिलेण्डर 1075 से 1078 रुपए के बीच पड़ रहा है, 19 किग्रा. का व्यावसायिक एलपीजी सिलेण्डर 2040 रुपए में पड़ रहा है। पिछले डेढ़ साल में व्यावसायिक गैस की कीमतों में खासा इजाफा हुआ है।
इसमें उतार-चढ़ाव आता रहा है। एक मार्च 2021 को व्यावसायिक सिलेण्डर की कीमत 1667 रुपए थी, वहीं गत 1 मई को इसकी कीमत 2420 रुपए हो गई थी। पिछले तीन माह से इसकी कीमतों में गिरावट आ रही है। एजेंसियों के अनुसार शहर में दस हजार व्यावसायिक सिलेण्डर है जबकि 15 हजार अवैध काम में लिए जा रहें है।
16 सौ रुपए में बिक रहा अवैध सिलेण्डर
व्यावसायिक सिलेण्डर की कीमत ज्यादा होने का फायदा अवैध रिफङ्क्षलग करने वाले उठा रहे हैं। वे घरेलू सिलेण्डर की गैस व्यावसायिक सिलेण्डर में भरकर 1500 से 1600 रुपए तक में बेच रहे हैं। उन्हें जहां यह सिलेण्डर लगभग 1350-1400 रुपए में पड़ रहा है, वहीं बिना सब्सिडी की वजह से उन्हें आसानी से मिल जा रहा हैं। इसी तरह 2 से 5 किलोग्राम के अमानक वाले छोटे सिलेण्डरों में गैस भरकर बेची जा रही हैं।

शहर में जबरदस्त मांग बढ़ी
कोरोना कॉल खत्म होने के बाद इस साल शहर में बड़ी संख्या में कोचिंग के बच्चे आए हैं। ऐसे में हॉस्टल, मैस और होटलों में खाना पकाने के लिए व्यावसायिक और छोटे सिलेण्डरों की खासी मांग बढ़ गई हैं। सस्ते के चक्कर में ये अवैध सिलेण्डर कई मैस, हॉस्टल और होटल में सप्लाई हो रहे हैं।

बढ़ रही कीमत
माह व्यावसायिक घरेलू
मार्च 2021 1667 840
अक्टूबर 2021 1794 920
दिसम्बर 2021 2159 920
अप्रेल 2022 2317 970
मई 2022 2420 1020
अगस्त 2022 2040 1075
दर रुपए में

जीएसटी दरों में भारी अंतर
घरेलू और कामर्शियल सिलेण्डर पर जीएसटी की दरों में भारी अंतर है। घरेलू सिलेण्डर पर 5 और व्यावसायिक पर 18 प्रतिशत जीएसटी है। इस कारण व्यावसायिक सिलेण्डर बहुत महंगा है। इसका फायदा अवैध कारोबारी उठा रहे हैं।
& अवैध रुप से भरे जा रहे सिलेण्डर सेंटरों पर गैस रिसाव से बड़ा हादसा हो सकता है। इस बारे प्रशासन, पुलिस और रसद विभाग को अवगत करा दिया है। सरकार को भी जीएसटी का नुकसान हो रहा है।
अरविंद गुप्ता, सचिव हाड़ौती एलपीजी डिस्टीब्यूटर्स एसोसिएशन

गैस सिलेण्डर की अवैध रिफङ्क्षलग सहित अन्य शिकायतों पर कार्रवाई रसद विभाग करता है। अवैध रिफङ्क्षलग पर निगरानी रखी जाती है। शिकायत पर कार्रवाई होती है। कार्रवाई में पुलिस का सहयोग रहता है।
प्रवीण जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोटा शहर

दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी
सिलेंडरों में अवैध रिफङ्क्षलग के खिलाफ निरन्तर कार्रवाई की जाती है। कुछ दिन पहले ही कार्रवाई की गई है। लोग इस बारे में बताएंगे तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
पुष्पा हरवानी, जिला रसद अधिकारी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो