scriptसर संघचालक मोहन भागवत 6 अक्टूबर को कोटा में | RSS chief mohan rao Bhagwat come kota on 6 october 2020 | Patrika News

सर संघचालक मोहन भागवत 6 अक्टूबर को कोटा में

locationकोटाPublished: Sep 27, 2020 07:40:50 pm

किसान संघ के के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्मशताब्दी समापन समारोह को करेंगे संबोधित

सर संघचालक मोहन भागवत 6 अक्टूबर को कोटा में

सर संघचालक मोहन भागवत 6 अक्टूबर को कोटा में

कोटा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत 6 अक्टूबर को कोटा प्रवास पर रहेंगे। वे भारतीय किसान संघ के संस्थापक स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्मशताब्दी समापन समारोह को संबोधित करेंगे। किसान संघ के संभागीय मीडिया प्रभारी आशीष मेहता ने बताया कि गत एक वर्ष से चल रहे स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्मशताब्दी वर्ष का समापन समारोह 6 अक्टूबर को महावीर नगर तृतीय स्थित स्वामी विवेकानन्द विद्यालय के श्रीरामशान्ताय सभागार में आयोजित किया जाएगा। जिसमें भारतीय किसान संघ की राष्ट्रीय तथा प्रदेश कार्यकारिणी के अलावा संगठन मंत्री उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय किसान संघ की स्थापना स्वण् ठेंगड़ी ने कोटा के दशहरा मैदान से की थी। इस कारण से कोटा में वर्ष भर पूर्व एक लाख किसानों की उपस्थिति का कार्यक्रम तय किया गया था। अब कोरोना गाइडलाइन के चलते कार्यक्रम में 100 लोग ही उपस्थित रहेंगे। वहीं प्रदेश की 10 हजार ग्राम समितियों में एक साथ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर रविवार को स्वामी विवेकानन्द विद्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं के नाम तय किए गए। गजेन्द्र सिंह ने बताया कि समारोह कोरोना गाइडलाइन के अनुसार आयोजित होगा। समारोह में भाग लेने वाले हर व्यक्ति का टेस्ट कराया जाएगा। वहीं विद्यालय को एक दिन पहले ही सेनेटाइज करा लिया जाएगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री कैलाश गेंदोलिया, प्रान्त अध्यक्ष प्रवीण सिंह चैहान, प्रान्त महामंत्री जगदीश कलमंडा, संगठन मंत्री परमानन्द, पुष्कर कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहनलाल नागर, जिलाध्यक्ष गिरीराज चैधरी आदि मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो