scriptसर्वाधिक 8 एनबीए एक्रिडेशन साथ प्रदेश का पहला तकनीकी विवि बना आरटीयू | RTU, kota is first university of state with the 8 NBA accreditation | Patrika News

सर्वाधिक 8 एनबीए एक्रिडेशन साथ प्रदेश का पहला तकनीकी विवि बना आरटीयू

locationकोटाPublished: Oct 01, 2021 07:28:19 pm

Submitted by:

Deepak Sharma

कोटा. नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडेशन (एनबीए) द्वारा राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के बीटेक इंजीनियरिग प्रोग्राम की मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इन्फ ोर्मेशन टेक्नोलोजी, इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांचों को एक्रिडेशन प्रदान किया गया। इलेक्ट्रिकल, सिविल, कंप्यूटर, इंस्ट्रमेंटेशन एंड कंट्रोल, प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रीयल सहित 5 ब्रांचों को एनबीए पहले ही मान्यता दे चुका है। इसी के साथ आरटीयू प्रदेश का सर्वाधिक 8 एनबीए एक्रिडेशन वाला पहला तकनीकी विश्वविद्यालय बन गया है।

सर्वाधिक 8 एनबीए एक्रिडेशन साथ प्रदेश का पहला तकनीकी विवि बना आरटीयू

सर्वाधिक 8 एनबीए एक्रिडेशन साथ प्रदेश का पहला तकनीकी विवि बना राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय

कोटा. प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2021-22 सें इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा उच्च मानकों के साथ उनके कॅरियर निर्माण के लिए नए आयाम स्थापित करने जा रही हैं। हाल ही में नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडेशन (एनबीए) द्वारा राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के बीटेक इंजीनियरिग प्रोग्राम की मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इन्फ ोर्मेशन टेक्नोलोजी, इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांचों को एक्रिडेशन प्रदान किया गया। इलेक्ट्रिकल, सिविल, कंप्यूटर, इंस्ट्रमेंटेशन एंड कंट्रोल, प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रीयल सहित 5 ब्रांचों को एनबीए पहले ही मान्यता दे चुका है। इसी के साथ आरटीयू प्रदेश का सर्वाधिक 8 एनबीए एक्रिडेशन वाला पहला तकनीकी विश्वविद्यालय बन गया है।
कुलपति प्रो. आरए गुप्ता ने कहा कि एनबीए एक्रिडेशन से राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय की ख्याति वैश्विक शैक्षिक केंद्र के रूप में विकसित होगी। कुलपति ने मुख्यमंत्री को एनबीए एक्रिडेशन की उपलब्धि से अवगत कराया। कुलाधिपति कलराज मिश्र व तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग ने कुलपति को बधाई दी।

ट्रेंडिंग वीडियो