scriptसोशल मीडिया की अफवाह पड़ी भारी : बच्चा चोर गिरोह के शक में ग्रामीणों ने दो किशोरों को धुना | Rumor of the kid thief gang : Beaten two young men | Patrika News

सोशल मीडिया की अफवाह पड़ी भारी : बच्चा चोर गिरोह के शक में ग्रामीणों ने दो किशोरों को धुना

locationकोटाPublished: Jul 20, 2019 06:57:25 pm

Submitted by:

Dhirendra

यह अफवाह थी कि बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है और घर पर खाना मांगने के बहाने बच्चे चुराते हैं…

Modak station

दो किशोरों की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी

मोड़कस्टेशन (कोटा). यहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बच्चा चोर गिरोह की अफवाह ने दो स्थानीय किशोरों की शामत ला दी। ग्रामीणों ने इन्हें गिरोह सदस्य समझ कर जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची मोड़क पुलिस दोनों को मोड़क थाने लाई, पूछताछ में सामने आया कि वे स्थानीय निवासी हैं।
Read more : पुश्तैनी मकान की खातिर अपने ही बड़े भाई को जिन्दा जलाया था, ताउम्र भुगतेगा जेल…..

जानकारी के अनुसार ढाबादेह से गुरुवार की रात को दो किशोर परिजनों को बिना बताए कहीं चले गए थे। सुबह बच्चों के गायब होने की अफवाह उड़ गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसी दौरान गुंजल कॉलोनी में खान पर नहाने गए दो किशोरों ने बस्ती में घरों पर खाना मांग लिया। वायरल अफवाह में उल्लेख था कि क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय है और घर पर खाना मांगने के बहाने बच्चे चुरा ले जाते हैं।
Read more : तांत्रिक ने बच्चा न होने से दुखी मां को बनाया हवस का शिकार…

लोगों ने दोनों को चोर गिरोह का सदस्य होने का संदेह करते हुए जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर मोड़क पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरों को थाने ले आई। पुलिस तस्दीक में दोनों किशोर मोड़क रेलवे प्लेटफॉर्म के सामने डेरे डालकर रह रहे पारदी समाज के निकले। वहीं ढाबादेह से गायब हुए किशोर भी दोपहर को घर लौट आए। पुलिस उनसे भी गायब होने के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Read more : उर्दू सहित 13 भाषाओं में होगी राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा…18 वर्ष से कम विद्यार्थी भी ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग के पात्र….

गलतफहमी के चलते किशोरों को ग्रामीणों ने बच्चा चोर गिरोह का सदस्य समझ लिया था। जांच में वो कस्बे में निवास करते हुए पाए गए। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
भारत सिंह, मोड़क थानाधिकारी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो