scriptPICS: पचपन पिच्छिकाधारी संतों के दर्शन को दिखा उत्साह, देखिए तस्वीरों में… | Sakal Digambar Jain saints meet in kota | Patrika News

PICS: पचपन पिच्छिकाधारी संतों के दर्शन को दिखा उत्साह, देखिए तस्वीरों में…

locationकोटाPublished: Mar 07, 2018 04:59:51 pm

Submitted by:

​Zuber Khan

आचार्य विराग सागर महाराज गुरुनानक पब्लिक स्कूल से विहार कर रिद्धि-सिद्धि नगर पहुंचे। समाज के लोगों ने महाराज का भव्य स्वागत किया।

Jain Saints

आरती की तैयारी : कुन्हाड़ी स्थित दिगम्बर जैन मंदिर के पास संत की अगवानी को तत्पर महिलाएं ।

कोटा . कुन्हाड़ी स्थित रिद्धी सिद्धी नगर में बुधवार सुबह दिगम्बर जैन संतों का ऐतिहासिक मिलन हुआ। आचार्य विराग सागर महाराज गुरुनानक पब्लिक स्कूल से विहार कर रिद्धि-सिद्धि नगर पहुंचे। समाज के लोगों ने महाराज का भव्य स्वागत किया।
Breaking News: कोटा की सरजमीं पर हुआ दिगम्बर जैन संतों का ऐतिहासिक मिलन

सकल दिगम्बर जैन समाज समिति के अध्यक्ष अजय बाकलीवाल ने बताया कि गणाचार्य 108 विराग सागर महाराज एवं उनका संघ बुधवार सुबह 6.30 बजे बूंदी रोड स्थित गुरुनानक पब्लिक स्कूल से विहार कर शोभायात्रा के रूप में साढ़े 8 बजे कुन्हाड़ी के एक्जोटिका गार्डन पहुुंचे। जहां कोटा में विहार कर रहे आचार्य शशांक सागर तथा अर्यिका विकाम्या एवं उनके संघ के सदस्यों से मिलन हुआ।

ट्रेंडिंग वीडियो