scriptमीठी रस से भरयोड़ी राधा रानी लागे… | Sankirtan Parikrma from Banke Bihari Temple | Patrika News

मीठी रस से भरयोड़ी राधा रानी लागे…

locationकोटाPublished: Feb 01, 2018 06:43:50 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

रंगबाड़ी स्थित बांके बिहारी मंदिर से माघशुक्ल पूर्णिमा पर संकीर्तन परिक्रमा निकली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Sankirtan Parikrma from Banke Bihari Temple
कोटा . रंगबाड़ी स्थित बांके बिहारी मंदिर से माघशुक्ल पूर्णिमा पर संकीर्तन परिक्रमा निकली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो.., राधे गोविंदा मन भजले हरि का प्यारा नाम ले…, मीठी रस से भरयोड़ी राधा रानी लागे… सरीखे भजन व कीर्तन की धुन पर हर कोई नृत्य करता चल रहा था। परिक्रमा मंदिर से रवाना होकर रंगबाड़ी के प्रमुख मार्ग, रामचरण सर्किल खड़े गणेशजी मंदिर व प्रमुख मार्गों से होकर मंदिर पहुंची। मार्ग में यात्रा का स्वागत किया। इससे पहले ग्रहण होने से सूर्योदय से पहले मंगला आरती की गई। बाद में राजभोग लगाया गया। ग्रहण का सूतक लगने से पहले मंदिर के पट बन्द रहे।
यह भी पढ़ें

चंद्रग्रहण: 152 साल बाद अनूठा संयोग, आकाशीय रंगमंच पर ब्लू, ब्लड और सुपर मून का एक साथ हुआ दीदार

लगेगा छप्पन भोग : मंदिर समिति के राजेन्द्र खण्डेलवाल ने बताया कि बांके बिहारी मंदिर में तीन दिवसीय पाटोत्सव कार्यक्रम 13 फरवरी से शुरु होगा। पहले दिन रविनंदन शास्त्री वृंदावन भजनों की रसधार बहाएंगे। दूसरे दिन रक्तदान व नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर व तीसरे दिन सुबह 7 बजे महायज्ञ के साथ निधिवन में चरणों की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। शाम 5.30 बजे भजन संध्या व छप्पन भोग दर्शन होंगे।
यह भी पढ़ें

जिसने जमींदोज किया चंद्रसल मठ अब वहीं करेंगे जांच

रामजन्म पर गूंजे बधाई गीत : श्रीराम मंडल पूनम कॉलोनी की ओर से महादेव मंदिर में चल रही श्रीराम कथा में बुधवार को राम जन्म हुआ। श्रीराम के बाल स्वरूप के दर्शनों के लिए भक्तों की कतार लग गई, बधाई गीत गूंज उठे। अजय त्रिवेदी ने बताया कि सांसद ओम बिरला ने श्रीराम की आरती की। कथा वाचन वृंदावन के पंडित गिरधर शास्त्री कर रहे हैं। गुरुवार को राम विवाह व राम बारात निकाली जाएगी। मुख्य अतिथि लाडपुरा विधायक भवानीसिंह राजावत होंगे। वहीं थेगड़ा शिवपुरी धाम के सनातन पुरी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर अंशु तिवारी, सोनू शर्मा, देवेंद्र त्रिपाठी, अतुल पाठक सहित कई लोग उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो