scriptमहिला को चम्बल में छलांग लगाने से पहले बचा लिया | Saved the woman before leaping into Chambal | Patrika News

महिला को चम्बल में छलांग लगाने से पहले बचा लिया

locationकोटाPublished: Mar 03, 2021 10:58:31 pm

जाप्ते ने कड़ी मशक्कत कर महिला को बचाया। इस दौरान महिला ने गुस्से में हैड कांस्टेबल को काट भी लिया

महिला को चम्बल में छलांग लगाने से पहले बचा लिया

महिला को चम्बल में छलांग लगाने से पहले बचा लिया

कोटा. चम्बल की नई पुलिया से बुधवार शाम एक महिला आत्महत्या के के लिए छलांग लगाने ही वाली थी कि ऐनवक्त पर पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर महिला को बचा लिया। महिला को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला अपने नाम-पते भी नहीं बता पा रही है। बुधवार शाम करीब 6 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम पर किसी ने सूचना दी थी कि चम्बल की नई पुलिया पर एक महिला संदिग्ध अवस्था में बैठी है। सूचना पर बालिता मोड़ पर वाहनों की जांचकर रहे हैड कांस्टेबल राधेश्याम सांखला चेतक के जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और महिला चम्बल में छलांग लगाने ही वाली थी। किसी सांखला ने उसका हाथ पकड़ लिया और महिला पुलिया के नीचे लटक गई। जाप्ते ने कड़ी मशक्कत कर महिला को बचाया। इस दौरान महिला ने गुस्से में हैड कांस्टेबल को काट भी लिया। बाद में पुलिस ने एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की भाषा समझा में नहीं आ रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो