हाड़ौती अंचल में रविवार को मौसम के तीन रंग दिखे। सुबह बारिश-ओले, दिन में धूप, शाम को उमस का जोर रहा। कोटा, बूंदी, बारां व झालावाड़ जिले में बारिश हुई। दिन में तीखी धूप खिली व शाम होते-होते उमस ने बेहाल कर दिया। कोटा शहर में सुबह काले बादल छा गए। तेज हवा चली। सुबह 9 बजे तक कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश हुई। सड़कों पर पानी बह निकला। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 3 डिग्री गिरकर 35.3 व न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। कोटा में सुबह 9 बजे 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। 1.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।