scriptझुलसे युवक का टूटा दम, पत्नी के गले पर किया था चाकू से वार | Scorching young man's death | Patrika News

झुलसे युवक का टूटा दम, पत्नी के गले पर किया था चाकू से वार

locationकोटाPublished: Nov 10, 2018 03:10:48 pm

Submitted by:

Dhirendra

कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में 3 नवंबर को संदिग्ध हालत में झुलसे युवक की उपचार के दौरान एमबीएस चिकित्सालय में मौत हो गई

Deadly attack

युवक कीमौत

कोटा. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में 03 नवंबर को संदिग्ध हालत में झुलसे युवक की उपचार के दौरान शुक्रवार को एमबीएस चिकित्सालय में मौत हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले दर्ज करवा रखे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक की मां व परिजनों को सौंपा।
उल्लेखनीय है कि मंडलिया बस्ती निवासी ममताबाई ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया था कि उसका पति बनवारी उर्फ विष्णु कोली (35) गत शुक्रवार रात को शराब के नशे में लौटा और गेट पीटने लगा, लेकिन उसने गेट नहीं खोला। शनिवार सुबह जब उसने गेट खोला तो विष्णु ने शराब के लिए रुपए मांगे और नहीं देने पर चाकू से उसके गले पर वार किया और स्वयं पर केरोसीन छिड़ककर आग लगा ली। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। जिसकी शुक्रवार सुबह चिकित्सालय में मौत हो गई।
दूसरी तरफ मृतक विष्णु की मां फूलाबाई ने मृतक की पत्नी ममता बाई, साडू मुकेश, ***** ओम प्रकाश, ससुर सूरजमल पर पेट्रोल छिड़ककर जला देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह है पूरा मामला

मंडलिया बस्ती निवासी बनवारी उर्फ विष्णु कोली शराब का आदी था। एक पखवाड़े पहले जब बनवारी घर नहीं आया तो पत्नी ममता बाई ने पड़ोसी बालिका को स्वयं के घर पर बुला लिया। देर रात बनवारी शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और गाली.गलौच करते हुए दरवाजा पीटने लगा। पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। अगली सुबह करीब साढ़े सात बजे ममता ने दरवाजा खोला और चाय बनाने लगी। तभी पीछे से बनवारी आया और उससे खाना बनाने की बात कही। उसने शराब के लिए भी रुपए मांगेए नहीं देने पर उसने चाकू उठाया और ममता के गले पर वार कर दिया। ममता शोर मचाते हुए लहूलुहान हालत में दौड़ती हुई बाहर निकली। पड़ोसी बालिका भी उसके साथ बाहर आ गई। घटनाम देख बस्तीवासी भी जमा हो गए। इस बीच बनवारी ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली।
बनवारी 90 फीसदी झुलसा था

बस्तीवासियों ने पुलिस व 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। एम्बुलेंस भी मौके पर आ गई और दोनों घायलों को एमबीएस लेकर गई। जहां चिकित्सकों ने ममता के गले पर 6 टांके लगाए। चाकू गहराई तक नहीं जाने से उसकी जान बच गईए जबकि बनवारी 90 फीसदी झुलस गया। एमबीएस के बर्न वार्ड में गंभीर हालत में उसका उपचार चल रहा है। ममता को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बनवारी के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया था।
आए दिन झगड़ता था बनवारी

पुलिस ने बताया कि बनवारी कारीगर है। उसकी पत्नी कुन्हाड़ी में एक हॉस्टल में काम कर गुजर.बसर करती है। पति शराब पीकर उससे अक्सर झगड़ा करता है। इसके चलते वह कुछ माह पहले अलग से किराए का कमरा लेकर रहने लगी थी। बाद में लोगों की समझाइश पर वह बच्चों संग पति के साथ रहने लगी। शादी के बाद से बनवारी और ममता किराए के मकान में रह रहे हैं। करीब पांच माह पहले दोनों ने मिलकर घर बनाया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो