कोटा

Weather News : इस कारण से कोटा-बूंदी में छाया घना कोहरा

धुंध के आगोश में रहा कोटा-बूंदी

कोटाNov 15, 2019 / 07:52 pm

shailendra tiwari

धुंध के आगोश में रहा कोटा-बूंदी

कोटा. पश्चिम विक्षोभ के कारण हाड़ौती में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला सा रहा। कोटा शहर धुंध के आगोश में रहा। इसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। सुबह अचानक धुंध छाई।
लोग गर्म कपड़ों में दिखाई दिए। शाम ढलने के बाद लोग जल्द घरों में दुबक गए। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे तक आद्र्रता 65 प्रतिशत व शाम 5.30 बजे तक 40 प्रतिशत रही।
यह भी पढ़ें

करोड़ों खर्च कर बनाने थे पार्क, बन गया तबेला और गैराज



अधिकतम 3 व न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 29.7 व न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
बूंदी जिले में भी दिनभर धुंध छाई रही, जिससे पारा लुढ़क गया। रातभर चली हवा के बाद दिन में गलन महसूस हुई। रात के वक्त गलन बढ़ गई।

यह भी पढ़ें

दोहरी लाइन निर्माण के चलते निरस्त रहेंगी कई ट्रेनें

शाम के वक्त दुपहिया वाहनों पर लोगों को हल्के गर्म कपड़ों में देखा गया। बूंदी में अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

झालावाड़ जिले में सुबह मौसम खराब रहा। दोपहर बाद धूप निकली। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 15 डिग्री रहा।
बारां जिले में मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। दोपहर के समय लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा।

Home / Kota / Weather News : इस कारण से कोटा-बूंदी में छाया घना कोहरा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.