scriptदेर रात तक किया कार्य, सुबह जलापूर्ति | Shifted to 700 mm thick pipeline | Patrika News

देर रात तक किया कार्य, सुबह जलापूर्ति

locationकोटाPublished: Nov 27, 2020 10:11:24 pm

Submitted by:

Hemant Sharma

कोटा. गोबरिया बावड़ी चौराहे पर पाइपलाइन की शिफ्टिंग का कार्य देर रात पूरा कर लिया गया। गुरुवार रात को कार्य पूर्ण किया गया। कार्य पूर्ण होने के बाद शनिवार को सुबह जलापूर्ति बहाल की गई।

water works

देर रात तक किया कार्य, सुबह जलापूर्ति

कोटा. गोबरिया बावड़ी चौराहे पर पाइपलाइन की शिफ्टिंग का कार्य देर रात पूरा कर लिया गया। गुरुवार रात को कार्य पूर्ण किया गया। कार्य पूर्ण होने के बाद शनिवार को सुबह जलापूर्ति बहाल की गई। इससे अधिकतर क्षेत्रों मेंं निर्धारित समय पर पानी पहुंच गया, कुछ क्षेत्रों मेंं लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर विकास न्यास द्वारा गोबरिया बावड़ी पर अंडरपास निर्माण कार्य के कारण जलदाय विभाग ने गुरुवार को सुबह 11 बजे से शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तक के लिए शटडाउन लिया था। इस दौरान नगर विकास न्यास के जल विभाग की ओर से जलदाय विभाग की 700 एमएम मोटे व्यास की पाइपलाइन की शिफ्टिंग व पाइपलाइन इंटरकनेक्शन कार्य किया गया।
नगर विकास न्यास के सहायक अभियंता प्रकाशवीर नाथानी ने बताया कि गुरुवार रात को करीब 3.30 बजे तक कार्य पूरा कर लिया गया। बाद में सुबह 11 बजे वाल्व खोल जलापूर्ति शुरू कर दी गई। इससे अधिकतर क्षेत्रों में पानी पहुंच गया। इधर प्रेमनगर, गोविंद नगर क्षेत्रों में दोपहर तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायत रही। विभाग के अभियंता के अनुसार शाम को कोई शिकायत नहीं आई।
गौरतलब है कि गोबरिया बावड़ी चौराहे पर 700 एम एम मोटी लाइन सीधी गुजर रही थी। अंडरपास निर्माण के कारण इसे यू आकार में शिफ्ट किया गया है। यू आकार में भी पानी का दबाव अच्छा बना रहे इस कारण इसे 800 एमएम लाइन से जोड़ा गया है
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो