मिश्रा ने कहा कि कोटा शिक्षा नगरी है, यहां हजारों बच्चे अपने सपनों को पूरा करने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे हिम्मत नहीं हारें। सफलता-असफलता अलग चीज होती है। उन्होंने कहा कि माता-पिता ने तुम्हें पढ़ने के लिए भेजा है। उन्होंने यह नहीं कहा कि बेटा अच्छे से नहीं पढ़ेगा, सफल नहीं होगा, काबिल नहीं बनेगा तो तू लौटकर घर नहीं आना। माता पिता तो यह कहते हैं कि पढऩे के लिए जा रहे हो, कुछ बनने के लिए जा रहे हो, दिल से पढ़ाई करना, मेहनत से पढ़ाई करना। पास हो गए तो बहुत अच्छा, असफल हो गए तो कोई बात नहीं। उन्होंने कहा कि माता-पिता का घर तो बच्चों के लिए हमेशा खुला रहता है। इसलिए हार-असफलता से कभी घबराना नहीं चाहिए। मेहनत व लगन के साथ अपना कार्य करना चाहिए। शिक्षा ऊंचा उठाती है, परीक्षा बल-आत्मविश्वास देती है कथा शुरू होने से पहले ही पांडाल खचाखच भर गया। दूर-दूर से श्रद्धालु आए। इसी तरह के माहौल में उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और परीक्षा दोनों ही अच्छी होती है। शिक्षा ऊंचाइयों की ओर ले जाती है और परीक्षा बल, आत्मविश्वास देती है। दोनों से ही कभी घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने शिव भक्ति की महिमा बताते हुए परेशानियों से बचाव के कई उपाय भी बताए। मिश्रा ने कहा कि शिव मंदिर के सामने से होकर गुजरने मात्र का भी पुण्य मिलता है।