scriptव्यापर संघ के पदाधिकारियों ने कोटा में पढ़ा दिया धर्म का पाठ | shivratri celebration by prajapita brahma kumari sanstha | Patrika News

व्यापर संघ के पदाधिकारियों ने कोटा में पढ़ा दिया धर्म का पाठ

locationकोटाPublished: Feb 24, 2020 11:10:20 pm

Submitted by:

Hemant Sharma

व्यवसाय के साथ सामाजिक एवं आध्यात्मिक निर्वाह भी जरूरी

धार्मिक कार्यक्रम में ये क्या बोल गए व्यापार संघ के पदाधिकारी

धार्मिक कार्यक्रम में ये क्या बोल गए व्यापार संघ के पदाधिकारी

कोटा. कुन्हाड़ी क्षेत्र स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शक्ति सरोवर भवन में महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। संस्थान की संचालिका उर्मिला ने बताया कि व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन एवं महासचिव अशोक माहेश्वरी,रेल्वे एमप्लाईज यूनियन के मुकेश गालव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने कहा कि स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए आध्यात्म से जुड़ाव भी जरूरी है। संत, धर्मगुरुओं के मार्गदर्शन में सही दिशा मिल सकती है। कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन ने भी सत्संग व सुमिरन को जरूरी बताया। संचालिका उर्मिला ने संस्था के कार्य बताए, साथ ही उन्होंने कहा कि कारोबार में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। इससे कई बार इंसान को चिंताए सताने लगती है। यह चिंताएं कई बार परेशानी का कारण बन जाती है।24घंटों में से कुछ समय धर्म आध्यात्म व ध्यान योग में दिए जाएं तो हद तक तनाव जैसी मुश्किलों से बचा जा सकता है। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो