कोटा में महिला के पास मिली चार लाख रुपए की अफीम
कोटाPublished: Jan 05, 2022 06:38:54 pm
- Smack found near woman : भीमगंजमंडी पुलिस ने बुधवार को रेलवे स्टेशन क्षेत्र से एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 3 किलो 540 ग्राम अफीम बरामद की।


कोटा में महिला के पास मिली चार लाख रुपए की अफीम
Smack found near woman: कोटा. भीमगंजमंडी पुलिस ने बुधवार को रेलवे स्टेशन क्षेत्र से एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 3 किलो 540 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस अधीक्षक कोटा शहर केसर सिंह शेखावत ने बताया की शहर में मादक पदार्थ की तस्करी रोकने व अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार जैन वृताधिकारी वृत द्वितीय कोटा शहर कालूराम वर्मा के निर्देशन में भीमगंजमंडी थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने 5 जनवरी को पुलिस टीम स्टेशन के पास साईकिल स्टैण्ड पास गश्त कर रही थी तभी एक महिला पुलिस को देखकर वह जाने लगी।