script100 करोड़ से स्मार्ट सिटी में होंगे ये निर्माण पढ़िए पूरी खबर…. | Smart City Project Meeting | Patrika News

100 करोड़ से स्मार्ट सिटी में होंगे ये निर्माण पढ़िए पूरी खबर….

locationकोटाPublished: Feb 02, 2018 04:49:52 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

खेल संकुल का निर्माण स्मार्ट सिटी कंपनी बोर्ड के सभी निदेशकों की समिति की निगरानी में किया जाएगा। इस पर करीब 83.94 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Uit Meeting
कोटा . स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के प्रस्तावित विभिन्न कार्यों पर चर्चा के लिए गुरुवार को नगर विकास न्यास के मथंन सभागर में जिला कलक्टर रोहित गुप्ता और न्यास अध्यक्ष आर.के. मेहता की मौजूदगी में बैठक हुई।
यह भी पढ़ें
होली विशेष: किस पेड़ को काटने से कौनसा ग्रह होगा नाराज और आपको क्या मिल सकती है इसकी सजा…जानिए खास खबर में

इसमें सभी 65 वार्ड में स्मार्ट सिटी के तहत ओपन जिम पार्क विकसित करने पर चर्चा हुई। इस कार्य के लिए विधायक और क्षेत्रीय पार्षदों की राय ली जाएगी।

यह भी पढ़ें
Breaking News: डकनिया और डाढ़देवी के बीच स्पीड से दौड़ रही मालगाड़ी दो भागों में बंटी, पैसेंजर ट्रेन को बीच रास्ते में रोकी

खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए नयापुरा में खेल संकुल के निर्माण को लेकर चर्चा हुई। खेल संकुल का निर्माण स्मार्ट सिटी कंपनी बोर्ड के सभी निदेशकों की समिति की निगरानी में किया जाएगा। इस पर करीब 83.94 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पहले चरण में 31.88 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
यह भी पढ़ें
Video: आखिर किसे खुश करने के लिए नागा साधुओं की तोड़ डाली सदियों पुरानी समाधियां…जानने के लिए पढ़े खबर


इसके अलावा बायोलॉजिकल पार्क, साजीदेहड़ा नाले का सौन्दर्यीकरण करने सहित कई मसलों पर बात हुई। साजीदेहड़ा नाले की कुल लम्बाई 5.20 किमी है। पहले चरण में हेमू कालानी भवन से किशोरपुरा तक 1.40 किमी नाले को विकसित किया जाएगा। प्रथम चरण में 17 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पूरे प्रोजेक्ट पर 100 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें
Breaking News: भाजपा कार्यकर्ताओं से बीच चौराहे सरे आम अभद्रता, CAD पर चक्काजाम कर दी पूरे कोटा में चक्काजाम की चेतावनी


इस बैठक में न्यास उप सचिव दीप्ति रामचंद्र, कीर्ति राठौड़, कृष्णा शुक्ल, अतरिक्त मुख्य अभिंयता एस.के. गोयल, अधिशासी अभियंता जेपी शर्मा, महेश गोयल, नवीन सिंघल, अनिल शर्मा, राजेन्द्र राठौर, लेखाधिकारी परमानंद गोयल और उप नगर नियोजक भूपेश मालव भी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो