scriptइंटक स्नेह मिलन समारोह में चले लात-घूसे | Snooping at the intuc Ceremony | Patrika News

इंटक स्नेह मिलन समारोह में चले लात-घूसे

locationकोटाPublished: Jan 21, 2018 09:51:33 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

शहर के राजस्थान अणुशक्ति परियोजना ठेका कर्मचारी संघ के स्नेह मिलन समारोह में इंटक के दो गुटों में रविवार दोपहर जमकर लात घूसे चले।

इंटक कार्यक्रम

रावतभाटा में इंटक के कार्यक्रम में दोनों पक्षों में होता झगड़ा।

रावतभाटा.
शहर के फेस टू चौराहे पर स्थित इंटक की ओर से रविवार को राजस्थान अणुशक्ति परियोजना ठेका कर्मचारी संघ के स्नेह मिलन समारोह में इंटक के दो गुटों में रविवार दोपहर जमकर लात घूसे चले।

शहर के फेस टू चौराहे स्थित राजस्थान अणुशक्ति परियोजना ठेका कर्मचारी संघ इंटक की ओर से रविवार को ठेका श्रमिकों का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में जैसे ही दोपहर करीब दो बजे पूर्व संसदीय सचिव राजेन्द्र सिंह विधुड़ी मुख्य अतिथि के रूप में इंटक कार्यालय में पहुंचे तो इंटक के कुछ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं परिसर में पहुंचे।

इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर इंटक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि कांत दशौरा ने कार्यक्रम में पहुंचकर माइक लेकर बोलना शुरू किया ही था, कि इस पर इंटक के नरोत्तम जोशी व डीपी सिंह ने उनसे माइक छीनना चाहा। इसी को लेकर इंटक के दोनों गुटों में धक्का मुक्की शुरू हो गई।

लात घूसे, गालियां और…-
इसी दौरान कार्यक्रम में पहुंचे कुछ लोगों ने इंटक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत दशौरा, उपाध्यक्ष मनोज डांगुर, महासचिव रमेश गौतम कार्यकारणी सदस्य उदयराम जाट, भगवान, शंभूलाल समेत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से धक्का मुक्की व मारपीट शुरू कर दी। इसके चलते दोनों पक्षों में लात घूसे चलने लगे और कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां फैंकना शुरू कर दिया। राजस्थान अणुशक्ति परियोजना ठेका कर्मचारी संघ इंटक के अध्यक्ष डीपी सिंह व प्रदेश इंटक महासचिव के नरोत्तम जोशी से भी धक्का-मुक्की व मारपीट हुई। इसमें जोशी एक ओर जा गिरे।

ओर भाग छूटी महिलाएं –
हंगामा होते देख कार्यक्रम में बैठी महिलाएं व लोग भाग छूटे। बाद में समझाइश के बाद महिलाएं व लोग कार्यक्रम में बैठने को तैयार हुए। इस दौरान विरोध जता रहे पदाधिकारियों ने इंटक कार्यालय के बाहर बैठकर विरोध जताया।

बैठक न होने से नाराज थे कार्यकर्ता –
दरअसल इंटक कार्यालय में होने वाले कार्यक्रम के बारे में इंटक के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी की बैठक आयोजित नहीं की गई थी। इसके चलते रविवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का इंटक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी। कार्यक्रम के बारे में ऐन समय पर पता लगने से नाराज थे। इसके अलावा भी इंटक के निर्णयों में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श न होने को लेकर इंटक में पहले से खींचतान चल रही थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो