scriptदेखिए वाल्मीकि समाज की जागरूकता….मृत्यु भोज पर खुद रखेगा निगरानी | Societies welcomed the decision of the state government | Patrika News

देखिए वाल्मीकि समाज की जागरूकता….मृत्यु भोज पर खुद रखेगा निगरानी

locationकोटाPublished: Jul 10, 2020 12:00:52 am

Submitted by:

Hemant Sharma

अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के मुख्यालय की केंद्रीय पदाधिकारियों की कोर कमेटी ने बैठक की। जिसमें सरकार द्वारा मृत्यु भोज पर लगाई गई पाबंदी का स्वागत किया।

mrityu bhoj

देखिए वाल्मीकि समाज की जागरूकता….मृत्यु भोज पर खुद रखेगा निगरानी

कोटा. प्रदेश सरकार द्वारा राजस्थान में हाल ही में मृत्युभोज निवारण अधिनिमय-1960 की सख्ती से पालना करने के आदेश को विभिन्न समाजों ने सराहनीय बताया है। गुरुवार को अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के मुख्यालय की केंद्रीय पदाधिकारियों की कोर कमेटी ने बैठक की। जिसमें सरकार द्वारा मृत्यु भोज पर लगाई गई पाबंदी का स्वागत किया। बैठक में सर्व सम्मति से एक प्रस्ताव पास किया गया कि यदि कोई मृत्यु भोज करने की कोशिश करेगा तो उसकी शिकायत पुलिस प्रशासन को की जाएगी।
मृत्यु भोज पाबंदी का समाज में पूर्ण पालन किया जाएगा।इसके लिए जिला स्तर पर प्रत्येक जिले में एक निगरानी कमेटी बनाई जाएगी। यह देखेगी कि समाज का कोई व्यक्ति इसका उल्लंघन तो नहीं कर रहा है।
प्रदेश स्तर की निगरानी कमेटी में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जीएस विश्नार, राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल राजा,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जय कुमार पाथरे,राष्ट्रीय सचिव सीताराम बिश्नारिया,राष्ट्रीय संगठन सचिव मोहन हरित और राष्ट्रीय संयुक्त सचिव रामप्रसाद कछावाहा को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जीएस विश्नार ने बताया कि कमेटी जल्द ही सभी जिलों में निगरानी समिति गठित करेगी।
खारवाल समाज ने लिया संकल्प

खारवाल खारोल समाज ने भी मृत्युभोज पर रोक को सराहनीय बताया।राजस्थान प्रदेश खारवाल खारोल समाज विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण खारवाल ने बताया कि समाज ने गत दिनों ऑनलाइन मिटिंग कर पूर्व में ही समाज में मृत्यु भोज नहीं करने का निर्णय कर लिया था। अब समाज सरकार के आदेशों की पालना करेगा। समाज ने गत दिनों इस मामले में उदाहरण भी पेश किया है। समाज ने संकल्प लिया है कि समाज का कोई व्यक्ति मृत्यु भोज नहीं करेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो