scriptनई दिल्ली से चली स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस में मचा हड़कंप | Special Rajdhani Express from New Delhi created a stir | Patrika News

नई दिल्ली से चली स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस में मचा हड़कंप

locationकोटाPublished: Jun 03, 2020 12:38:40 am

Submitted by:

Jaggo Singh Dhaker

मुंबई जाने वाली स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस में बिना मास्क लगाए सवार हुए युवक से यात्री घबराए। कोटा जंक्शन पर इस यात्री को उतारा गया और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Kota Junction

This passenger was offloaded at Kota Junction

कोटा. नई दिल्ली-मुंबई सेन्ट्रल स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस में मंगलवार नई दिल्ली से एक युवक बिना टिकट चढ़ गया। उसने मास्क भी नहीं पहन रखा था। उनकी मानसिक स्थित असामान्य नजर आई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना कोटा जंक्शन को मिली तो आरपीएफ ने अपना घर आश्रम को सूचना दी। अपना घर आश्रम में अभी प्रवेश बंद है। इसके बाद हाड़ौती विकास मोर्चा के अध्यक्ष राजेन्द्र सांखला और अपना घर आश्रम के मनोज जैन आदिनाथ ने एमबीएस के अधीक्षक डॉ. नवीन सक्सेना को इसकी जानकारी दी। उन्होंने तत्काल मेडिकल टीम को स्टेशन रवाना किया। टीम उसे लेकर कोविड अस्पताल ले गई। वहां उसका कोरोना की जांच की जाएगी।
राजधानी एक्सप्रेस की रफ्तार से दौडऩे लगी जनशताब्दी
स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा जांच और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद भी प्लेटफार्म पर प्रवेश दिया जा रहा है, लेकिन युवक स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस कैसे सवार हो गया। इससे रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। इस यात्री के कारण दिल्ली से कोटा के बीच यात्री परेशान रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो