तीन बार री-काउंटिग और वोट बढ़ते गए

Shailendra Tiwari | Publish: Sep, 11 2018 05:30:40 PM (IST) Kota, Rajasthan, India
जेडीबी के दो कॉलेजो एबीवीपी का पैनल, एक में निर्दलीय ने मारी बाजी
कोटा. जेडीबी के तीन संकायों में 2 पर एबीवीपी का परचम लहराया है वहीं कला संकाय में उसे निर्दलीय हनी शर्मा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। जेडीबी गल्र्स कॉमर्स कॉलेज में एबीवीपी की महिमा बंसल ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है वहीं साइंस कॉलेज में भी एबीवीपी की टीना सुवालका विजेता रहीं है। हालांकि जेडीबी आट्र्स कॉलेज का परिणाम उस वक्त रोमांचक हो गया है जब एबीवीपी और एनएसयूआई के विरोध में कॉलेज प्रशासन को दो मर्तबा रि-काउंटिंग करना पड़ी। हालांकि परिणाम तीनों बार निर्दलीय प्रत्याक्षी हनी शर्मा के पक्ष में ही आया। त्रिकोणीय मुकाबले में हनी शर्मा पहली बार 5 वोटों से , दूसरी बार 10 वोटों से और आखिरी बार 16 वोटों से विजयी हुई। आट्र्स कॉलेज के चारों पदों पर हनी शर्मा पैनल ने जीत हासिल की।
पद | जेडीबी साइंस | जेडीबी आट्र्स | जेडीबी कॉमर्स |
अध्यक्ष | टीना सुवालका | हनी शर्मा | महिमा बंसल |
उपाध्यक्ष | मनाली राठौर | सुनीता मीणा | महिमा भाटी |
महासचिव | रेनू बघेल | ज्योति कुंवर | पूजा शर्मा |
सयुक्त सचिव | निकिता मोदी | स्वाति गोचर | निदा मिर्जा |
कोटा विवि बागियों की मौज, संगठनो की हार
कोटा। कोटा विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनावों में एबीवीपी और एनएसयूआई को बड़ा झटका लगा है। चारों पदों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने परचम लहराया है। निर्दलीय चुनाव लड़े चंद्रशेखर नागर ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिव की है। उपाध्यक्ष पद पर आकाश शर्मा, महासचिव पद पर दीपक सुमन और संयुक्त सचिव के पद पर समीक्षा ने चुनाव जीता ।पिछले वर्ष एबीवीपी के पींकेश मीणा ने जीत दर्ज की थी।
पद | कोटा विवि ( विजेता) |
अध्यक्ष | चंद्रशेखर नागर |
उपाध्यक्ष | आकाश शर्मा, |
महासचिव | दीपक सुमन |
सयुक्त सचिव | समीक्षा |
अब पाइए अपने शहर ( Kota News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज