scriptअस्पताल में दिखा अंधविश्वास का नजारा | superstition : people reaches hospital to find soul | Patrika News

अस्पताल में दिखा अंधविश्वास का नजारा

locationकोटाPublished: Jul 22, 2018 09:48:50 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

आत्मा लेने पहुंचे लोग – प्रशासन नहीं रोक पाया
 

kota news

अस्पताल में दिखा अंधविश्वास का नजारा

कोटा. एमबीएस अस्पताल में रविवार को फि र अंधविश्वास का नजारा देखने को मिला। अस्पताल प्रशासन इन लोगों को रोक नहीं पा रहा है। बूंदी जिले के तालाब गांव के निवासी करीब एक दर्जन महिला-पुरुष अस्पताल में मृतक की आत्मा लेने पहुंचे। अस्पताल केपुराने मुख्य गेट के बाहर इन लोगों ने पूजा-अर्चना की। वहां एक महिला के शरीर में देवता आ गए। आसपास बैठे परिजन उसके निर्देशानुसार काम करते रहे। एक महिला व एक पुरुष के गले में गुलाब की माला पहनाई। दोनों हाथ जोड़े खड़े रहे।
कुंड में डुबने से युवक की मौत

इसके बाद इन्होंने जोत जलाई गुलाब के फू लों को रास्ते में बिछाया। बाद में परिजन मृतक की आत्मा को अपने साथ ले गए। इस दौरान किसी ने भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। परिजन मैजिक गाड़ी में सवार होकर अपने गांव लौट गए। जानकारी के मुताबिक एक साल पहले प्रसव के दौरान बूंदी जिले के तालाब गांव निवासी महिला की अस्पताल में मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत खराब रहने लगी। साथ ही घर में अशांति का माहौल रहने लगा। भोपों की सलाह पर आज परिजन मृतक की आत्मा लेने एमबीएस पहुंचे।
हाईवे पर लगी ट्रकों की कतारें

अस्पताल अधीक्षक डॉ. नवीन सक्सेना ने बताया कि अस्पताल में ये लोग अंदर आ रहे थे। गार्ड से इन्हें अंदर आने से रोका। अस्पताल काफी बड़ा है, हो सकता है। यह दूसरी तरफ चले गए हो, लेकिन इन्हें अंदर नहीं आने दिया।
———————————

भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, बाल बाल बचे जच्चा-बच्चा
कोटा. जेके लोन अस्पताल में रविवार को पीएन-सी वार्ड में छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही कि नवजात व प्रसूता के पलंग से दूर गिरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि एक युवक प्लास्टर गिरने से चपेट में आ गया। उसके सिर पर चोट आई है। बालिता निवासी रेखा वैष्णव को शनिवार को प्रसव हुआ। उसने एक बालिका को जन्म दिया। उसे पीएन-सी वार्ड में भर्ती कराया गया था। यहां उनका परिवार सामने दूसरे पलंग पर बैठा हुआ था। परिवार के सदस्य आपस में बातचीत कर रहे थे। रविवार दोपहर डेढ़ बजे को छत का प्लास्टर पलंग के पास गिर गया। अचानक गिरे प्लास्टर से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्लास्टर गिरने से नवजात व प्रसूता बाल- बाल बच गए। हालांकि वहां मौजूद कुलदीप के सिर पर प्लास्टर गिरने से चोट आई है। अस्पताल में प्लास्टर गिरने की घटना के बाद एसडीएम, सीएमएचओ व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो