scriptसूर्यदेव आज मिलेंगे मित्र मंगल से,सर्दी बढ़ेगी,राजनीति गरम होगी, जानिए राशियों पर सूर्य का असर. | Suryadev enters zodiac sign of Mars by touring in the lower zodiac | Patrika News

सूर्यदेव आज मिलेंगे मित्र मंगल से,सर्दी बढ़ेगी,राजनीति गरम होगी, जानिए राशियों पर सूर्य का असर.

locationकोटाPublished: Nov 16, 2019 05:33:39 pm

Submitted by:

Suraksha Rajora

सूर्यदेव अपनी नीच संज्ञक राशि तुला में भ्रमण करने के बाद आज की रात में अपने मित्र मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश

सूर्यदेव आज मिलेंगे मित्र मंगल से,सर्दी बढ़ेगी,राजनीति गरम होगी, जानिए राशियों पर सूर्य का असर.

सूर्यदेव आज मिलेंगे मित्र मंगल से,सर्दी बढ़ेगी,राजनीति गरम होगी, जानिए राशियों पर सूर्य का असर.

कोटा. सूर्यदेव अपनी नीच संज्ञक राशि तुला में भ्रमण करने के बाद आज की रात में अपने मित्र मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 16 दिसंबर तक विराजमान रहेंगे। उसके बाद गुरु की राशि धनु में प्रवेश करेंगे।
लोकसभा अध्यक्ष की पहल, कुपोषण मुक्त होगा कोटा,चिकित्सा कार्ड बनेगा और मिलेगी खुराक


ज्योतिषाचार्य अमित जैन के अनुसार अब राजनीति से जुड़े लोग संयमित भाषा का प्रयोग करेंगे। दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ेगा,मौसम में परिवर्तन एवं ठंड बढ़ेगी। धर्म का प्रचार बढ़ेगा। जनता को मंहगाई से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। व्यापार में वृद्धि होगी और सोने चांदी के भावों में तेजी आएगी। शेयर में भी उतार चढ़ाव रहेगा और कही कंपनियों को हानि होगी जिन देशों में अर्थव्यवस्था कमजोर है, वहां भी उठाव होगा।
295 साल बाद आ रहा अदभुत संयोग,चार ग्रह मिलकर मचा सकते है धमाल,शुभ नहीं है चार पांच ग्रहों का मिलना


ज्योतिषाचार्य अमित जैन से जानिए सभी 12 राशियों पर सूर्य का असर…

मेष– आठवां सूर्य आपको कोई बड़े कार्य में सफलता दिलाएगा। हालांकी खर्चो के मामलों में आपका हाथ तंग रहेगा। व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे।

वृषभ– सातवां सूर्य आपके लिए मंगलकारी होगा। विशेष कार्यों में सफल होंगे। कार्य का विस्तार होगा एवं सरकारी अधिकारियों से मदद मिलेगी।


मिथुन– छठा सूर्य आपके लिए सफलता के साथ चिंताजनक समाचार लेकर आएगा। परिवार में श्रेष्ठता बढ़ाएगा, साथ ही जिम्मेदारी भी बढ़ेगी।

कर्क– पांचवा सूर्य आपके अटके हुए कार्य को बनाने में सफल होगा। निकट संबंधियों से लाभ होगा। व्यापार में वृद्धि होगी।


सिंह- चौथा सूर्य आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। कई दिनों से जो आर्थिक परेशानी थी, उससे पार पाने में सफल होंगे। कई लाभ होंगे।

कन्या- तीसरा सूर्य लाभकारी होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। परिवार में मान बढ़ेगा और समृद्धि का विस्तार होगा।


तुला- दूसरा सूर्य अड़चनों को दूर करने वाला होगा। दूसरों पर निर्भरता समाप्त होगी एवं अपना कार्य बनाने में सफल होंगे। व्यवहार संयमित रखें।

वृश्चिक- प्रथम सूर्य सभी प्रकार से मंगलकारी होगा। कई प्रकार की सफलताएं एवं धन की प्राप्ति होगी। कार्य का विस्तार होगा। नए व्यापार प्रारंभ करेंगे।


धनु- बारहवां सूर्य कुछ परेशानी खड़ी कर सकता हैं, किंतु आर्थिक रूप से बेहतर भी रहेगा। वाहनादि का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
मकर- ग्यारहवां सूर्य आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्य समय पर होंगे। आध्यात्मिक सफलता मिलेगी, परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
कुंभ- दसवां सूर्य दोस्तों के बीच वैचारिक मतभेद बना सकता है। संयम रखने से लाभ होगा। कार्य को प्राथमिकता देना बेहतर होगा।
मीन- नवां सूर्य आपके कार्य में बदलाव का मन बनाएगा। व्यापार का विस्तार होगा। मित्रों से रिश्तों में सुधार होगा। वर्चस्व बढ़ेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो