scriptस्वर्णिम भारत : संकल्प को बढ़े हाथ लिया संकल्प | swarnim bharat oath taken before mahashivratri in kota | Patrika News

स्वर्णिम भारत : संकल्प को बढ़े हाथ लिया संकल्प

locationकोटाPublished: Feb 19, 2020 10:01:44 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
 

dsc_0210_1.jpg

,,


कोटा. राजस्थान पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान में स्वच्छता रखने और प्लास्टिक को ना के तहत श्रद्धालुओं ने बुधवार को नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर और व्यक्तिगत जीवन में अपने आसपास की जगह को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। शिव के दरबार में हो रही स्कन्द पुराण कथा के दौरान एक ओर जहां श्रद्धालुओं ने दान के महत्व को समझा, वहीं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कथावाचक रमेश अंगीरस ने कथा के समापन पर संकल्प दिलाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजस्थान पत्रिका हमेशा सामाजिक सरोकार में आगे रही है। पत्रिका के इस अभियान में सभी को कदम से कदम मिला कर आगे बढ़ाना होगा।
6 दिन में ही कोटा एसपी ने किया ऐसा काम कि अपराधियों में मचा हड़कम्प

पॉलीथिन पर्यायवरण के लिए बड़ा संकट बन गयी है। इसे देखते हुए हमें इससे दूर रहना होगा। उन्होंने कहा कि आज हम संकल्प लें कि महाशिवरात्रि के महापर्व पर मन्दिर को पॉलीथिन मुक्त रखेंगे। स्वयंभू शिव शक्ति सेवा समिति के तत्वावधान में नीलकंठ महादेव मंदिर में आयोजित कथा के दौरान उन्होंने कहा कि मंदिर में हम किसी भी तरह की गंदगी न फैलाएं। इस मौके पर मंदिर के पुजारी शिव शर्मा, भगवती शर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें
सोगरिया-भौंरा रेलखंड में 100

किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

निकलेंगे रैली
अभियान के तहत गुरुवार को केशवपुरा टीचर्स कॉलोनी स्थित शिशु भारती सीनियर सैकंडरी स्कूल से जन जागरण रैली निकाली जाएगी। संयोजक विमल जैन ने बताया कि रैली सुबह 10 बजे रवाना होगी। यह क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए घटोत्कच सर्किल तक जाएगी। इसमें मंदिरों को स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो