scriptबूंदी में तांत्रिक ने किया 4 महिलाओं से बलात्कार, 3 लाख रुपए हड़पे | Tantrik raped 4 women in bundi and grabbed 3 lakh rupees | Patrika News
कोटा

बूंदी में तांत्रिक ने किया 4 महिलाओं से बलात्कार, 3 लाख रुपए हड़पे

बूंदी. बूंदी में देवता के चढ़ावा चढ़ाकर राशि दोगुनी करने और झांसा देकर तांत्रिक के चार महिलाओं के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया। पीडि़त महिलाएं आपस में रिश्तेदार बताई, उन्होंने इस मामले में रिपोर्ट महिला थाना पुलिस को सौंपी।

कोटाOct 27, 2020 / 11:59 pm

Deepak Sharma

बूंदी में तांत्रिक ने किया 4 महिलाओं से बलात्कार, 3 लाख रुपए हड़पे

बूंदी में तांत्रिक ने किया 4 महिलाओं से बलात्कार, 3 लाख रुपए हड़पे

बूंदी. बूंदी में देवता के चढ़ावा चढ़ाकर राशि दोगुनी करने और झांसा देकर तांत्रिक के चार महिलाओं के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया। पीड़ि़त महिलाएं आपस में रिश्तेदार बताई। उन्होंने इस मामले में रिपोर्ट महिला थाना पुलिस को सौंपी।
रिपोर्ट के अनुसार प्रकरण एक माह पुराना बताया, जिसमें पीड़ि़त महिलाएं एक फैक्ट्री में नौकरी मांगने गई तो वहां मिले आरोपी तांत्रिक ने उसके शरीर में देवता आने की बात कहकर घर में रखी राशि दोगुनी करने की जानकारी दी। फिर इसी बहाने बलात्कार किया। इसका मोबाइल पर वीडियो बना लिया और पीड़ि़ता को धमकाता रहा। इसके बाद एक-एक कर चार महिलाओं को झांसे में ले लिया। चारों आपस में रिश्तेदार बताई। रिपोर्ट के आधार पर महिला थाना पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी ने महिलाओं से करीब तीन लाख रुपए भी हड़प लिए। प्रकरण की जांच महिला अत्याचार सेल के पुलिस उप अधीक्षक गोपीचंद मीणा को सौंपी गई है।
पीड़ित महिलाओं ने थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दी थी, जिस पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच महिला अत्याचार सेल के पुलिस उपअधीक्षक करेंगे।
अंजना नोगिया, थानाधिकारी, महिला थाना, बूंदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो