8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी में इंतजार कर रही थी मौत

कोटा. बाईं मुख्य नहर में नांता के पास नहाते वक्त पैर फिसलने से पानी में डूबने के कारण एक किशोरी की मौत हो गई। वहीं एक युवक की मछली पकडऩे के दौरान नाले में गिरने से मौत हो गई। उधर दाईं मुख्य नहर में तीन दिन पहले एक युवक के डूबने की सूचना पर सर्च अभियान बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 3 Feb 2021, 8:52 PM IST

पानी में इंतजार कर रही थी मौत

किशोरी नहाते वक्त नहर में डूबी, युवक मछली पकड़ते समय नाले में गिरा

कोटा. बाईं मुख्य नहर में नांता के पास नहाते वक्त पैर फिसलने से पानी में डूबने के कारण एक किशोरी की मौत हो गई। वहीं एक युवक की मछली पकडऩे के दौरान नाले में गिरने से मौत हो गई। उधर दाईं मुख्य नहर में तीन दिन पहले एक युवक के डूबने की सूचना पर सर्च अभियान बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

अनंतपुरा थाना क्षेत्र के बरडा बस्ती में बुधवार को एक व्यक्ति की नाले में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रमेश केवट बरड़ा बस्ती नाले में मछली पकड़ते समय अचानक नाले में गिर गया था। पुलिस घायल को लेकर अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, कुन्हाड़ी पत्थर मंडी निवासी 17 वर्षीय सोनी नहर के घाट पर पैर फि सल जाने से बह गई। लोगों की मदद से उसे नहर से बाहर निकालकर एमबीएस अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

नहर में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग

नगर निगम के गोताखोर विष्णु शृंगी ने बताया कि दाईं मुख्य नहर में युवक के डूबने की सूचना पर तीन दिन से लगातार सर्च अभियान चलाया गया है, लेकिन अभी तक युवक का कोई पता नहीं चला है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को अवगत करवा दिया है, अब अधिकारियों के निर्देश पर ही सर्च अभियान चलाया जाएगा।