script

लंबे इंतजार के बाद बड़े मथुराधीश ने भक्तों को दिए दर्शन

locationकोटाPublished: Sep 15, 2021 11:20:16 pm

Submitted by:

Hemant Sharma

कोटा. पाटनपोल स्थित शुद्धाद्वैत प्रथम पीठ बड़े मथुराधीश प्रभु के दर्शनों की आस बुधवार से पूरी हो गई। पूरे डेढ़ वर्ष के लम्बे इंतजार के बाद भक्तों ने प्रभु के दर्शन का सुख पाया।
 

mathuradhish ji ka bada mandir

लंबे इंतजार के बाद बड़े मथुराधीश ने भक्तों को दिए दर्शन

कोटा. पाटनपोल स्थित शुद्धाद्वैत प्रथम पीठ बड़े मथुराधीश प्रभु के दर्शनों की आस बुधवार से पूरी हो गई। पूरे डेढ़ वर्ष के लम्बे इंतजार के बाद भक्तों ने प्रभु के दर्शन का सुख पाया। नंदग्राम जयकारों से गूंज उठा। भाव विह्वल हो भक्तों ने मंदिर के पट खुलते ही दंडवत किया।
दर्शन के दौरान गोविंद दामोदर माधव…, आज दधि मीठो मदनगोपाल…, घर अंगना ना सुहाय…जैसे पदों ने भक्ति में रस बरसाया। गोस्वामी मिलन कुमार बावा ने बताया कि शुरुआत में संध्या भोग आरती के दर्शन कराए गए। आगे परिस्थितियों का आकलन करते हुए सभी दर्शनों को खोलने का विचार किया जाएगा।
हर दिन 100 को दर्शन का अवसर

मंत्री महेश व्यास ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण प्रति दिन 100 लोगों को ही दर्शन की अनुमति दी गई है। एक बार दर्शन करने के सप्ताह भर बाद दोबारा दर्शन कर सकेंगे। एक बार में केवल 5 लोगों को ही मंदिर परिसर में प्रवेश दिया गया। दर्शन के लिए कैथूनीपोल थाने में पास दिए जा रहे हैं। सामान्य दिनों में करीब 2 हजार, अवकाश वाले दिनों में 3 से 4 हजार व पर्वों पर 10 से 12 हजार श्रद्धालु दर्शन करते हैं। मंदिर में मंगला, ग्वाल, राज भोग आरती, उत्थापन, शयन के दर्शन होते हैं।
गाइड लाइन की पालना

दर्शनों के दौरान कोविड गाइड लाइन की पालन की गई। प्रबंधक चेतन सेठ ने बताया कि दूरी बनाए रखने के लिए रेलिंग लगवाई है। गोले भी बनाए हैं। गौरतलब है कि मार्च 2020 से ही मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो