मौसम विभाग के अनुसार, कोटा में पहली बार इस सीजन का न्यूनतम तापमान भी अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 2 डिग्री उछलकर 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटे की रही।
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार, हाड़ौती अंचल के कोटा, बूंदी जिलों में 19 अप्रेल तक उष्ण लहर चलने व तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। दोनों जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।