scriptकोटा में है ऐसी खिड़की जहां मिलती है ‘तारीख’ | There is such a window in Kota where the date is found. | Patrika News

कोटा में है ऐसी खिड़की जहां मिलती है ‘तारीख’

locationकोटाPublished: Feb 18, 2020 06:17:49 pm

Submitted by:

mukesh gour

कलक्ट्रेट परिसर स्थित विंडो पर पेंशन व राशन के लिए लोग चक्कर काटने को मजबूर

कोटा में है ऐसी खिड़की जहां मिलती है 'तारीख'

कोटा में है ऐसी खिड़की जहां मिलती है ‘तारीख’

कोटा. पेंशन के आदेश जारी करने के मामले में जिला कलक्टर को महिला यास्मीन के घर जाकर माफी मांगनी पड़ी थी, इसके बावजूद हालात नहीं सुधरे हैं। सरकार ने कल्याणकारी योजनाएं तो कई चला रखी हैं, लेकिन अव्यवस्थाओं व अनदेखी के चलते योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को विभागों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कभी नगर निगम तो कभी कलेक्ट्री। लोग दफ्तर से दफ्तर, खिड़कियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। एक मामला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विंडों नंबर 9 का है। जहां करीब एक घंटे के अंतराल में आए अधिकतर लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
read also : कोटा से विदा हुए ‘हनुमान’

कुछ ने बताया, कुछ कतराए
दिव्यांग मुकेश की पेंशन 2 वर्ष पहले शुरू हो गई। यह चार से पांच बार आ गए, लेकिन अभी तक पीपीओ नहीं मिला। वह दो बार आवेदन कर चुके हैं। प्रेमप्रकाश की भी यही पीड़ा रही। कई चक्कर लगाने के बाद उनका कार्य हुआ। वहीं चेतन व बिरधी लाल को राशन से सामग्री नहीं मिल रही। राशन अभी चालू नहीं हुआ। वह सात से आठ बार चक्कर काट चुके। दोनों ने बताया कि फार्म भरवा देते हैं, रसीद दे देते हैं। इसके सिवा कुछ नहीं। गिरीश का भी हाल यही है। राशन चालू करवाने के लिए उन्हें पसीना बहाना पड़ रहा है। सोमवार को उन्हें पहले 27 नंबर की विंडो पर भेजा। वहां गए तो पता चला कि उस विंडो पर चुनाव सबंधित कार्य हो रहा है। फिर 39 नंबर की विंडो में भेजा,वहां से भी निराश लौटकर राशन सम्बन्धित विंडो पर आए। तब तक विंडो बंद हो गई।
read also : गैंगस्टर शिवराज ने कोर्ट परिसर में सरेआम दिखाई कोटा पुलिस की हकीकत, महकमे में मचा हड़कंप

10 रुपए में खरीदा फार्म
एक महिला ने बताया कि वह राशन के लिए काफी बार आई, पर राशन चालू नहीं हुआ। आज भी यहां फार्म भरने के लिए कहा है। विंडों के पास ही 10-10 रुपए में तीन फार्म खरीदे।
समय खराब होता है
पेंशन दो वर्ष पहले चालू हो गई। काफी दिनों से पीपीओ नंबर के लिए चक्कर लगा रहा हूं। मैं यहां तीन से चार बार आ चुका हूं। आज भी मेरा काम नहीं हुआ। मैं प्राइवेट कार्य करता हूं। समय खराब होता है।
मुकेश
मैने पीपीओ नंबर लेने के लिए काफी चक्कर काटे। जब भी बुलाते हैं, नई तारीख देते हैं। आज जाकर काम हुआ तो राहत महसूस हुई।
प्रेमप्रकाश
मैं कई बार चक्कर काट चुका हूं। मैने तो राशन चालू होने की उम्मीद ही छोड़ दी है। मेहनत मजदूरी करके जीवन चला रहा हूं, और यहां चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
बिरधी लाल
मुझे राशन कार्ड चालू करवाना है। यहां कभी उस खिड़की पर कभी उस खिड़की पर भेजते हैं। आज तो चुनाव सम्बन्धित कार्यों वाली विंडो पर ही भेज दिया। हम परेशान हैं।
गिरीश
read also : बूढ़ी हो गईं थर्मल की 5 यूनिट, 2022 तक बंद होंगी

प्रक्रिया के तहत कार्य कर रहे हैं। हाल ही के महीनों में 4 हजार लोगों का राशन चालू करवाया है,वहीं 10 से 12 हजार लोगों की पेंशन चालू करवाई है। निर्धारित समय में कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं। फिर भी किसी की कोई शिकायत है तो बताए।
मोहन लाल प्रतिहार, उप जिला कलक्टर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो