scriptCorona Return : आरटीयू में तृतीय सेमेस्टर की क्लासें बंद, 144 विद्यार्थी क्वारेंटाइन | Third semester classes closed in RTU, 144 students quarantine | Patrika News

Corona Return : आरटीयू में तृतीय सेमेस्टर की क्लासें बंद, 144 विद्यार्थी क्वारेंटाइन

locationकोटाPublished: Feb 27, 2021 09:11:47 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

हॉस्टल को करवाया सेनेटाइज
कोटा में 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

आरटीयू में तृतीय सेमेस्टर की क्लासें बंद, 144 विद्यार्थी क्वारेंटाइन

आरटीयू में तृतीय सेमेस्टर की क्लासें बंद, 144 विद्यार्थी क्वारेंटाइन

कोटा. राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में एक छात्र के पॉजिटिव मिलने के बाद एहतियात के तौर पर विवि प्रशासन ने तृतीय सेमेस्टर की क्लासें बंद करवा दी हैं। चिकित्सा विभाग की सेम्पलिंग टीम ने शनिवार को यहां 144 विद्यार्थियों की सेम्पलिंग की। रिपोर्ट आने तक सभी विद्यार्थियों को हॉस्टल में क्वारेंटाइन कर दिया गया है।
पॉजिटिव मिले एक छात्र को अलग से कमरे में क्वारेंटाइन किया है। वहीं, आरटीयू प्रशासन ने पूरे हॉस्टल को भी सेनेटाइज करवाया है। आरटीयू प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थियों की रिपोर्ट नहीं आने तक वे हॉस्टल में ही क्वारेंटाइन रहेंगे। यदि और विद्यार्थियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो बाद में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल तृतीय सेमेस्टर की क्लासें बंद कर दी गई है।
गौरतलब है कि आरटीयू ने 25 फरवरी को हॉस्टल खोलकर तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल की क्लासें शुरू करने के लिए बुलाया था। तृतीय सेमेस्टर का एक छात्र जयपुर से लौटा है। कोटा में कई दिनों बाद लौटने पर वह कई छात्रों से मिला है। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। उसके बाद आरटीयू प्रशासन में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में प्रशासन ने क्लासें बंद कर दी है। विद्यार्थियों को बाहर नहीं निकलने के लिए पाबंद किया है।

स्टेशन से 424 जनों की सेम्पलिंग
चिकित्सा विभाग की टीम बाहर से आने वालों पर पूरी नजर रखे हुए है। स्टेशन पर चिकित्सा विभाग की टीम ने शुक्रवार रात 251 व शनिवार को 173 यानी कुल 424 जनों की सेम्पलिंग की।

9 जने कोरोना पॉजिटिव मिले

शहर में शनिवार को 9 जने कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक आरपीएफ थाने का मुल्जिम भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसे रेलवे सम्पत्ति मामले में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर सेम्पलिंग में चार जने पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, संजय नगर नए बस स्टैण्ड से प्रेमनगर निवासी एक जना पॉजिटिव मिला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो