कोटा

सावधान ! अगले 24 घंटे में चलेंगी 40 कि.मी की रफ्तार से हवाएं, कड़कड़ाती बिजली के साथ होगी तूफानी बारिश

– मौसम विभाग की चेतावनी

कोटाMay 10, 2019 / 09:24 pm

Suraksha Rajora

सावधान ! अगले 24 घंटे में चलेंगी 40 कि.मी की रफ्तार से हवाएं, कड़कड़ाती बिजली के साथ होगी तूफानी बारिश

कोटा. मौसम विभाग ने एक बार फिर स्थानीय Cyclone की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिक अजीत पाल भाटिया ने बताया कि स्थानीय चक्रवात का असर बन रहा है। इससे दक्षिण-पश्चिम दिशा में तेज रफ्तार से हवाएं चलेगी। इसका असर हाड़ौती पर भी रहेगा। इसके चलते 12, 13 व 14 मई को तीन दिन तक मौसम में बदलाव रहेगा। बिजलियां चमकेगी। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।
 

 

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज गति से धूल भरी हवा चल सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान अरूणाचल प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तथा असम और मेघालय के कई हिस्सों में, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में बारिश हुई । नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के अलग अलग हिस्सों में बारिश हुई , गरज के साथ छींटे पड़े। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, झारखंड, बिहार, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।
 

 

बादल छाए, गर्म हवा चली

हाड़ौती में गर्मी कहर बरपा रही है। शुक्रवार सुबह से ही सूर्यदेव के तेवर तीखे रहे। गर्मी के चलते धरती तवे सी तपी। घरों की छतों पर रखी पानी की टंकियों में पानी उबल रहा है। आमजन ही नहीं पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल हैं।
 

 

कोटा में सुबह से ही तेज गर्मी का असर रहा। बीच-बीच में बादल छाए। दोपहर में लू के थपेड़े चले। मौसम विभाग के अनुसार हवा में नमी के कारण तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। अधिकतम तापमान ४०.९ व न्यूनतम तापमान २८.४ डिग्री सेल्सियस रहा।
 

 

बंूदी जिले में गर्मी का असर बरकरार रहा। गर्म हवाएं चलती रही। अधिकतम तापमान ४२ व न्यूनतम २६ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

झालावाड़ जिले में तेज गर्मी का असर रहा। दोपहर में कुछ देर बादल छाए रहे। जिले का अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 26 डिग्री रहा।

बारां में सुबह से ही सूरज आग उगलता रहा। बादलों की लुका-छुपी रही। अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा।

 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.