script

कोटा होकर दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर 1 घंटे में 160 किमी दौड़ेगी ट्रेन

locationकोटाPublished: Sep 01, 2020 10:09:20 am

Submitted by:

Jaggo Singh Dhaker

कोटा डीआरएम बोले, योजना को आगामी 15 दिन में स्वीकृति मिलने की उम्मीद, दो से तीन साल में पूरी होगी योजना।

trains-will-run-160-km-in-1-hour-on-delhi-mumbai-rail-route-via-kota

कोटा. दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर वाया कोटा होकर ट्रेनों की रफ्तार 160 किमी प्रतिघंटे करने की योजना

कोटा. दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर वाया कोटा होकर ट्रेनों की रफ्तार 160 किमी प्रतिघंटे करने की योजना को जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। आगामी दो से तीन साल में रफ्तार बढ़ाने के लिए ट्रेक, सिग्नल और अन्य तकनीक को अपग्रेड करने कार्य किए जाएंगे।
read more:कोटा जंक्शन पर सेल्फी के लिए बनेगी खास जगह

डीआरएम पंकज शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्रालय का जोर यात्री सुविधाओं के साथ रफ्तार बढ़ाने पर है। दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग की परियोजनाओं को आगामी 15 दिनों में मंजूरी मिलने की उम्मीद है। दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग की रफ्तार बढ़ाने से पहले जो कार्य होंगे उन पर करीब 2664 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सिग्नल और टेलीकॉम कार्यों पर 428 करोड़, इंजीनियरिंग कार्यों पर 1311 करोड़ खर्च होंगे। इनमें ट्रेक को अपग्रेड करने का कार्य प्रमुख है। विद्युत से जुड़े कार्यों पर 875 करोड़ खर्च होंगे और यांत्रिक विभाग से जुड़े कार्यों पर करीब 50 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस रेलमार्ग ट्रेनों की रफ्तार बढऩे के बाद कोटा से मुंबई के सफर की अवधि कम हो जाएगी। वहीं दिल्ली से भी मुंबई जाने की यात्रा की अवधि कम हो जाएगी। इसके साथ तेज रफ्तार वाली नई ट्रेनों के संचालन की संभावना बढ़ेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो