8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से दो मरीजों की मौत, 80 नए मरीज मिले

कोटा . शहर में बीते दो दिन में कोविड अस्पताल में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को 80 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 25 Mar 2021, 6:55 PM IST

कोरोना से दो मरीजों की मौत, 80 नए मरीज मिले

कोटा में कोरोना से दो मरीजों की मौत, 80 नए मरीज मिले

कोटा. कोटा में कोरोना के प्रति लापरवाही का सिलसिला थम नहीं रहा है। लोगों की लापरवाही शहर में भारी पड़ सकती है। बीते दो दिन में कोविड अस्पताल में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। मध्यप्रदेश के गुना निवासी एक मरीज की बुधवार देर रात मौत हो गई। उसे 18 मार्च को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था।

सुल्तानपुर क्षेत्र निवासी एक कोविड बुजुर्ग की गुरुवार सुबह मौत हो गई। बुजुर्ग को 15 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया था। रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को 80 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है।

रंगबाड़ी गल्र्स स्कूल की छह बालिकाएं कोरोना पॉजिटिव मिली है। स्कूल की प्रधानाचार्य ने बताया कि उनके स्कूल में एक शिक्षिका को उनके पति के साथ बाहर जाना था। उन्होंने जांच कराई तो वे पॉजिटिव आ गई। छात्राओं की रेडम सेम्पिलिंग करवाई। जिसमें नवीं कक्षा की छह बालिकाएं पॉजिटिव मिली है। पूरी क्लास में 30 छात्राएं है। उनकी दो दिन की छुट्टी कर दी है। इसके अलावा 9 स्टेशन यात्री, 1 संजय नगर बस स्टैण्ड, 1 न्यू धानमंडी से कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।

एक्टिव केस में बढ़ रहे आगे
कोटा जिले में मार्च के 25 दिन में आंकड़ा 783 केस हो गया है। बीते 7 दिन में कुल 455 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। कोटा में एक्टिव केस की संख्या 400 से पार हो चुकी है। जबकि 28 फ रवरी तक जिले में 192 एक्टिव केस थे। 25 दिन में 422 एक्टिव केस बढ़े हैं। आपको बता दें कि जनवरी में जिले में 1164 कोरोना के केस सामने आए थे। फरवरी में 28 दिन में 404 केस सामने आए थे। जबकि मार्च के 25 दिन में कोरोना का आंकड़ा 783 पर पहुंच चुका है।

कोविड अस्पताल में 57 मरीज भर्ती
कोविड अस्पताल में कुल 57 मरीज भर्ती है। इनमें 24 मरीज ऑक्सीजन पर चल रहे है। 38 पॉजिटिव मरीज है। 4 बाइपेप पर है।