scriptदोनों मासूम बहनों को प्यास लगी थी, लेकिन कुएं में मौत बैठी थी | Two sisters died due to drowning in a well | Patrika News

दोनों मासूम बहनों को प्यास लगी थी, लेकिन कुएं में मौत बैठी थी

locationकोटाPublished: Sep 25, 2020 06:12:15 pm

Submitted by:

Deepak Sharma

झालावाड़. अकलेरा उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत आमेठा के गांव मदनपुरिया में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे खेत पर स्थित कुएं में पानी पीने के दौरान ममेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई।

दोनों मासूम बहनों को प्यास लगी थी, लेकिन कुएं में मौत बैठी थी

कुएं में डूबने से दो बहनों की मौत

झालावाड़. अकलेरा उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत आमेठा के गांव मदनपुरिया में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे खेत पर स्थित कुएं में पानी पीने के दौरान ममेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। दोनों के परिजन कुएं से कुछ दूर ही खेत पर फसल कटाई का काम कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सहायक पुलिस उपनिरीक्षक राजाराम ने बताया कि जूनाखेड़ा निवासी आरती (8) पुत्री राजूलाल व मदनपुरिया निवासी किस्मत (6) पुत्री सुरेश भील खेत पर ही खेल रही थी। दोनों को प्यास लगने पर परिजनों को बिना बताए खेत पर स्थित कुएं पर चली गई। पानी पीते समय पैर फिसलने से दोनों कुएं में गिर गई। सूचना मिलने पर परिजन दौड़ कर आए और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।
मदनपुरिया गांव निवासी मृतक आरती की मां सोयाबीन काटने असनावर उपखंड क्षेत्र के जूनाखेड़ा आई हुई थी। इसी दौरान बालिका आरती भी उसके साथ ही थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो