scriptपरिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, चार दिन के अंतराल में कोरोना से सास-बहू की मौत | Two women die due to corona infection | Patrika News

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, चार दिन के अंतराल में कोरोना से सास-बहू की मौत

locationकोटाPublished: Apr 12, 2021 12:14:50 am

Submitted by:

shailendra tiwari

कोरोना का खतरनाक रूप सामने आता जा रहा है

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, चार दिन के अंतराल में कोरोना से सास-बहू की मौत

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, चार दिन के अंतराल में कोरोना से सास-बहू की मौत

कोटा. कोटा में कोरोना का खतरनाक रूप सामने आता जा रहा है। चार दिन के अन्तराल में कोरोना से कुन्हाड़ी क्षेत्र के सकतपुरा निवासी सास-बहू की मौत हो गई।


सकतपुरा निवासी सुधीर गुप्ता ने बताया कि 75 वर्षीय मां सुधारानी व 48 वर्षीय भाभी शिखा की चार दिन के अन्तरराल में कोरोना से मुत्यु हो गई। उनके भाई व भाभी शिखा वैष्णोदेवी गए थे। 31 मार्च लौटने के बाद भाभी की तबीयत बिगड़ गई।
थकान की शिकायत हुई। उसके बाद दो दिन तक उन्होंने खाना नहीं खाया। जांच करवाई तो न्यूमोनिया फिर कोविड टेस्ट में पॉजिटिव आ गई। उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां 7 अप्रेल को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उसके बाद मां सुधा रानी की भी तबीयत खराब हो गई।
उन्हें 9 अप्रेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी रविवार सुबह 11.45 बजे मृत्यु हो गई। परिवार में भाई, भतीजा व बेटी भी पॉजिटिव आए हैं। भाई व भतीजा घर पर आइसोलेट हैं, जबकि बेटी कोविड अस्पताल में भर्ती है। नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने भी उन्हें फोन पर सांत्वना दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो