scriptऑक्सीजोन निर्माण की धीमी गति पर नाराज हुए यूडीएच मंत्री | UDH minister angry over slow pace of oxygen production | Patrika News

ऑक्सीजोन निर्माण की धीमी गति पर नाराज हुए यूडीएच मंत्री

locationकोटाPublished: Dec 01, 2021 11:57:08 pm

Submitted by:

Jaggo Singh Dhaker

यूडीएच मंत्री कोटा प्रवास पर आए हैं। उन्होंने यहां ऑक्सीजोन सहित कई विकास कार्यों का जायजा लिया। ऑक्सीजोन का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। यहां 12 फीसदी हिस्से में पक्का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं और 72 फीसदी में पौधे रोपे जाएंगे। पार्क में विभिन्न प्रजातियों के देशी-विदेशी फूलों के पौधे लगाए गए हैं।

ox.jpg
कोटा. स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने बुधवार को शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर गति बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। स्वायत्त शासन मंत्री ने ऑक्सीजोन पार्क के कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर विकास न्यास के अधिकारियों और संवेदक को नोटिस जारी कर संवेदक पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। ऑक्सीजोन का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। यहां 12 फीसदी हिस्से में पक्का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं और 72 फीसदी में पौधे रोपे जाएंगे। पार्क में विभिन्न प्रजातियों के देशी-विदेशी फूलों के पौधे लगाए गए हैं। पार्क में जल संरचनाओं को तैयार किया गया, जिसमें तालाब नहर शामिल हैं। स्वायत्त शासन मंत्री ने अदालत चौराहा से विकास कार्यों का निरीक्षण शुरू किया। इसके बाद एमबीएस व जेके लोन अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मंत्री ने राजकीय महाविद्यालय भवन के सौन्दर्यीकरण कार्य का निरीक्षण कर कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता में कमी बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होनें ट्रैफिक लाइट फ्री सिटी बनाने के लिए चल रहे फ्लाईओवर और अंडरपास के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। धारीवाल चार दिवसीय कोटा प्रवास पर आए हैं। वे शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो