scriptकुछ ऐसा होगा ऑक्सीजोन का स्वरूप,, 10 हजार पेड़ और कुदरती सौंदर्य से पर्यटक होंगे आकर्षित | UIT kota released master plan of oxyzone | Patrika News

कुछ ऐसा होगा ऑक्सीजोन का स्वरूप,, 10 हजार पेड़ और कुदरती सौंदर्य से पर्यटक होंगे आकर्षित

locationकोटाPublished: Sep 08, 2019 12:03:09 am

Submitted by:

Rajesh Tripathi

72 प्रतिशत क्षेत्र ग्रीन क्षेत्र, 16 प्रतिशत पानी और 12 प्रतिशत क्षेत्र में पक्का निर्माण होगा
 

ऑक्सीजोन का मास्टर प्लान जारी, 10 हजार पेड़ और कुदरती सौंदर्य से पर्यटक होंगे आकर्षित

ऑक्सीजोन का मास्टर प्लान जारी, 10 हजार पेड़ और कुदरती सौंदर्य से पर्यटक होंगे आकर्षित

कोटा। नगर विकास न्यास की ओर से तैयार की गई विकास योजनाओं का प्लान शनिवार को नगर विकास न्यास को ऑडिटोरियम में प्रदर्शित किए गए। इसमें आईएल कॉलोनी की जगह पर विकसित किए जाने वाले ऑक्सीजोन के प्लान के बारे में जानकारी दी गई। इस पर 80 से 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यहां दस हजार पेड़े लगाए जाएंगे। पेड़ लगाने से पहले यह रिसर्च किया गया है किस तरह के पेड़ यहां के वातावरण के अनुकूल हैं और ज्यादा ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ाएंगे। आर्किटेक्ट अनूप भरतरिया ने बताया कि ऑक्सीजोन का मास्टर प्लान बनाने से पहले शहर के हर इलाके की वायु गुणवत्ता का परीक्षण कराया गया। इसमें झालावाड़ रोड पर सबसे ज्यादा प्रदूषण बताया गया। ऑक्सीजोन में इस तरह के पेड़ लागाने का प्रयास किया जा रहा है कि 4 किमी तक तापमान में कमी हो सकेगी। 8 किमी तक ऑक्सीजोन का असर नजर आएगा। इसमें मोर और पक्षियों के लिए भी संरक्षित स्थान रहेगा। यहां बड़ी संख्या में पेड़ लगाने के साथ पर्यटकों को आकर्षित करने वाली संरचनाएं विकसित की जाएंगी। ऑक्सीजोन में तनाव को कम करने के लिए एक जोन बनाया जाएगा। इसके प्रवेश द्वार पर पुस्तक पढ़ती हुए व्यक्ति की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जो यह संदेश देगा कि शिक्षा ही मुक्ति का मार्ग है। यहां आने वाले पर्यटकों से शुल्क भी वसूला जाएगा। हैल्थ जोन, आर्ट हिल जैसी कई रचनाएं आकर्षण का केन्द्र रहेगी।
फैक्ट
80 से 100 करोड़ खर्च होंगे

72 प्रतिशत क्षेत्र में पेड़ होंगे
16 प्रतिशत क्षेत्र में पानी संरचना

12 प्रतिशत क्षेत्र में पक्का निर्माण होगा
355 चार पहिया वाहनों की पार्किंग

20 बस और 200 दुपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो