कोटा

माता-पिता गए थे बाहर, चाचा ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार..ओडिशा से किया गिरफ्तार

नाबालिग भतीजी से बलात्कार के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
 

कोटाAug 08, 2019 / 10:56 pm

Rajesh Tripathi

माता-पिता गए थे बाहर, चाचा ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार..ओडिशा ने किया गिरफ्तार


कोटा. 16 वर्षीय भतीजी से दो बार छेड़छाड़बलात्कार का प्रयास करने के बाद फरार हुए चाचा को गुरुवार को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया। विज्ञान नगर थानाधिकारी मुनिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में आरोपी ओडिशा के कालाहांडी निवासी दिवाकर नायक (23) को दोण्डेसारा से गिरफ्तार किया। दिवाकर पर आरोप है कि जब किशोरी के माता-पिता तीन माह के लिए काम से बाहर गए थे तब उसने दो बार छेड़छाड़ व बलात्कार का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बाढ़ के पानी के साथ आबादी में घुस रहे मगरमच्छों
से राजस्थान का ये शहर खौफ़जदा

फोन पर की अश्लील टिप्पणी फिर विवाहिता से घर में घुसकर किया दुष्कर्म..

रावतभाटा. क्षेत्र में बाडौलिया निवासी एक विवाहिता से एक जने पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रावतभाटा थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि बाडोलिया निवासी विवाहिता ने बताया कि जितू नाम का शख्स उसे पिछले कई दिनों से मोबाइल पर कॉल करके उसे परेशान कर रहा था। आरोपी गत 3 अगस्त को सुबह 9 बजे मौका देख कर उसके घर गया। जहां उसने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। रावतभाटा थाने में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इस मामलें में जांच भैंसरोडगढ़़ थानाधिकारी गोपाल कृष्ण कर रहे है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.