scriptसेना भर्ती की तैयारी कर रहे 4 युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, एक की मौत, तीन गंभीर | Unknown vehicle crushed 4 youths preparing for army recruitment | Patrika News

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 4 युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, एक की मौत, तीन गंभीर

locationकोटाPublished: Jun 17, 2021 06:23:45 pm

Submitted by:

Deepak Sharma

चौमहला (झालावाड़). उन्हेल मार्ग पर बुधवार रात करीब 10 बजे सेना भर्ती की तैयारी के लिए सड़क पर दौड़ लगा रहे चार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर घायल हो गए।

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 4 युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, एक की मौत, तीन गंभीर

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, एक की मौत, तीन गंभीर

चौमहला (झालावाड़). उन्हेल मार्ग पर बुधवार रात करीब 10 बजे सेना भर्ती की तैयारी के लिए सड़क पर दौड़ लगा रहे चार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर घायल हो गए।
थानाधिकारी भंवरसिंह गुर्जर ने बताया कि बुधवार रात हादसे की सूचना मिली। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची व घायल युवकों को एंबुलेंस की मदद से चौमहला अस्पताल लेकर गए। यहां बामन देवरिया निवासी दशरथ सिंह (19) पुत्र बद्री सिंह को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। श्रीपाल सिंह (20) पुत्र मान सिंह व चन्दर सिंह (19) पुत्र कालू सिंह की हालत गंभीर होने पर परिजन मंदसौर ले गए। गोविंद सिंह (21) पुत्र बालू सिंह निवासी रायपुरिया का इलाज चौमहला अस्पताल में जारी है।
पोस्टमार्टम करवाकर दशरथ का शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो