scriptत्रिकोणीय जंक्शन के यूटर्न फ्लाईओवर पर जल्द दिखेगा रफ्तार का रोमांच, देखें शानदार तस्वीरें | Patrika News
कोटा

त्रिकोणीय जंक्शन के यूटर्न फ्लाईओवर पर जल्द दिखेगा रफ्तार का रोमांच, देखें शानदार तस्वीरें

7 Photos
2 years ago
1/7

कोटा.
विकास व विस्तार की रफ्तार के साथ दौड़ रहे राजस्थान के तीसरे बड़े शहर कोटा में अब रोमांच की रफ्तार भी दिखाई देगी। स्मार्ट सिटी कोटा में पांच बड़े फ्लाईओवर का निर्माण अन्तिम चरण में हैं। फ्लाईओवर के अलावा अंटाघर, एरोड्राम सर्किल, गोबरिया बावड़ी चौराहा, अस्सी फीट रोड उम्मेदगंज रोड पर अंडरपास व सेमी फ्लाईओवर भी बनाए गए हैं। कुछ अंडरपास चालू हो चुके हैं। वहीं कुछ फ्लाईओवर भी जल्द ही वाहन दौड़ते दिखाई देंगे। अनंतपुरा तिराहे पर त्रिकोणीय जंक्शन पर बने यूटर्न फ्लाईओवर का कार्य अन्तिम चरण में चल रहा है। यह यूटर्न फ्लाईओवर वाहन चालकों को यहां से गुजरने पर रोमांच पैदा करेगा। नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल शहर की पहल पर शहर में यातायात की समस्या का समाधान करने के लिए कई चाराहों पर अंडरपास और फ्लाईओवर का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। स्टेशन से अनंतपुरा तक ट्रैफिक लाइट मुक्त सड़क बनाने की योजना के तहत ये कार्य किए जा रहे हैं। एरोड्राम सर्किल पर अंडरपास का निर्माण चल रहा है। इससे पहले अंटाघर चौराहे पर अंडरपास और ओवरपास का निर्माण किया जा चुका है। झालावाड़ रोड पर सिटी मॉल के सामने एलिवेटेड रोड भी बनकर तैयार हो गया है।

कोटा में ये फ्लाईओवर बन रहे-
-अनंतपुरा त्रिकोणीय जंक्शन फ्लाईओवर
-कुन्हाड़ी चौराहे पर रिंग फ्लाईओवर
-बारां रोड बोरखेड़ा फ्लाईओवर
-झालावाड़ रोड सिटी मॉल के सामने एलिवेटेड रोड
-सब्जीमंडी गुमानपुरा फ्लाईओवर

यहां अंडरपास व ओवरपास -
-अंटाघर चौराहा
-एरोड्राम सर्किल
-गोबरिया बावड़ी चौराहा
-अस्सी फीट रोड उम्मेदगंज मार्ग

यह कोटा के गोबरिया बावड़ी चौराहा पर नवनिर्मित अंडरपास है। यहां आकर्षक रोशनी लगाई गई हैं। जिसका नजारा बेहद आकर्षक लग रहा है।

2/7

ऐसा है त्रिकोणीय जंक्शन का फ्लाईओवर, पांच लाख लोगों को होगा फायदा
कोटा.

कोटा शहर में नगर विकास न्यास और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करोड़ों के कार्य चल रहे हैं। इनमें कई कार्य अंतिम चरण हैं। इनमें अनंतपुरा क्षेत्र में त्रिकोणीय जंक्शन पर बना फ्लाईओवर भी शामिल है। अनंतपुरा तिराहे से यह फ्लाईओवर एनएच-52 झालावाड़ रोड एवं भामाशाह मंडी को जोड़ता है। यानी अनंतपुरा तिराहा, भामाशाह मंडी रोड और कोटा-झालावाड़ रोड के त्रिकोणीय जंक्शन पर स्थित है। इस तिराहे पर यातायात का दबाव बहुत अधिक रहता है। ऐसे में जंक्शन पर जाम के हालत रहते हैं। यातायात जाम और हादसों को रोकने के लिए यहां फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। इस त्रिकोणीण फ्लाईओवर का निर्माण करने की अवधि 18 माह तय की गई है। इसके निर्माण पर 69.96 करोड़ रुपए खर्च होंगे। नगर विकास न्यास का दावा है कि इसका निर्माण पूरा होने पर 5 लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। इसकी डिजाइन के अनुसार 530 मीटर लंबा सिरा झालावाड़ रोड की तरफ है। वहीं 950 मीटर लंबा सिरा भामाशाह मंडी से कोटा शहर की तरफ है।

Photo by- Sonu Sharma

3/7

4/7

यहां की रफ्तार मुम्बई जैसा आभास-
कोटा शहर के तलवंडी केशवपुरा-महावीनगर रोड फ्लाईओवर पर ट्रैफिक दौड़ रहा है। यहां से गुजरने वाहनों की रफ्तार मुम्बई जैसा आभास कराती है। दोनों तरफ मल्टीस्टोरी बिल्डिंग व बीच में से सर्पिला आकार में गुजर रहा फ्लाईओवर का नजारा बेहद आकर्षक नजर आता है।

5/7

यह कोटा के अंटाघर चौराहा पर नवनिर्मित अंडरपास है। यहां आकर्षक रोशनी लगाई गई हैं। जिसका नजारा बेहद आकर्षक लग रहा है।

6/7

ऐसा है त्रिकोणीय जंक्शन का फ्लाईओवर, पांच लाख लोगों को होगा फायदा
कोटा.

कोटा शहर में नगर विकास न्यास और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करोड़ों के कार्य चल रहे हैं। इनमें कई कार्य अंतिम चरण हैं। इनमें अनंतपुरा क्षेत्र में त्रिकोणीय जंक्शन पर बना फ्लाईओवर भी शामिल है। अनंतपुरा तिराहे से यह फ्लाईओवर एनएच-52 झालावाड़ रोड एवं भामाशाह मंडी को जोड़ता है। यानी अनंतपुरा तिराहा, भामाशाह मंडी रोड और कोटा-झालावाड़ रोड के त्रिकोणीय जंक्शन पर स्थित है। इस तिराहे पर यातायात का दबाव बहुत अधिक रहता है। ऐसे में जंक्शन पर जाम के हालत रहते हैं। यातायात जाम और हादसों को रोकने के लिए यहां फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। इस त्रिकोणीण फ्लाईओवर का निर्माण करने की अवधि 18 माह तय की गई है। इसके निर्माण पर 69.96 करोड़ रुपए खर्च होंगे। नगर विकास न्यास का दावा है कि इसका निर्माण पूरा होने पर 5 लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। इसकी डिजाइन के अनुसार 530 मीटर लंबा सिरा झालावाड़ रोड की तरफ है। वहीं 950 मीटर लंबा सिरा भामाशाह मंडी से कोटा शहर की तरफ है।

Photo by- Sonu Sharma

7/7

loksabha entry point
newsletter

Kanaram Mundiyar

चिकित्सा-शिक्षा, राजनीति, शहरी ढांचागत विकास व आमजन के मुद्दों पर खोजपूर्ण खबरों में खास रूचि। 24 साल से प्रिन्ट, डिजिटल व टीवी पत्रकारिता में समान रूप से सक्रिय। माणक अलंकरण, पंडित झाबरमल्ल स्मृति, वीर दुर्गादास राठौड़ पत्रकारिता पुरस्कार एवं दक्षिण एशियाई लाडली मीडिया अवार्ड से पुरस्कृत। ब्यावर, अजमेर, नागौर, जोधपुर, कोटा व भीलवाड़ा में काम किया। वर्तमान में जयपुर मुख्यालय में समाचार सम्पादक पद पर कार्यरत।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.