मंडल की ओर से राजकुमार निरंकारी ने बताया कि वर्चुअल सत्संग से श्रद्धालु घर बैठे सत्संग का लाभ ले सकेंगे।समागम का वर्चुअल प्रसारण मिशन की वेबसाईट पर दिनांक 5, 6, 7 दिसम्बर को प्रस्तुत किया जायेगा। टी.वी. चैनल पर तीनों दिन शाम को 5.30 से रात्रि 9.00 बजे तक प्रसारित किया जायेगा।
1948 में हुई थी मिशन की स्थापना
भारत विभाजन के बाद पहाडग़ंज दिल्ली में बाबा अवतार सिंह ने 1948 में संत निंरकारी मडल की स्थापना की। इसी वर्ष पहले निरंकारी संत समागम का आयोजन किया। अब तक 72संत समागम हो गए हैं। यह 73 वां संत समागम है।
स्थिरता पर विषय पर होगा संत समागम इस वर्ष निरंकारी समागम का मुख्य विषय ‘स्थिरताÓ है।जिस प्रकार प्रभु परमात्मा स्थिर है। संसार में सभी कुछ गतिशील, अस्थिर व परिवर्तनशील है, तो जो स्थिर है उसके साथ जुड़कर स्थिरता प्राप्त की जा सकती है। परिवेश में संसार गतिमान होने के साथ-साथ, कहीं ना कहीं अस्थिर भी होता जा रहा है इसलिये मन को आध्यात्मिक रूप से स्थिर होने की आवश्यकता है।