scriptमौसम बदला, कोटा में अंधड़, बारां में ओले | Weather changed, darkness in Kota, hail in Baran | Patrika News

मौसम बदला, कोटा में अंधड़, बारां में ओले

locationकोटाPublished: Apr 21, 2021 07:41:20 pm

Submitted by:

Deepak Sharma

कोटा. पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार शाम को मौसम बदला और अंधड़ के साथ हल्की बारिश हुई। अंधड़ से जनजीवन प्रभावित हुआ। अंधड़ से कई वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। बारां. शहर समेत जिले में बुधवार शाम को आधे से पौन घंटे तक छितराई बारिश हुई। कई जगह चने के आकार के ओले भी गिरे।

मौसम बदला, कोटा में अंधड़, बारां में ओले

मौसम बदला, कोटा में अंधड़, बारां में ओले

कोटा. पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार शाम को मौसम बदला और अंधड़ के साथ हल्की बारिश हुई। अंधड़ से जनजीवन प्रभावित हुआ। अंधड़ से कई वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। बोरखेड़ा थाना इलाके के 80 फीट रोड पर अंधड़ से एक ड्रीन गैरेज का भारी भरकम चद्दर उड़कर सड़क पर आ गया। इससे होटल के पास ही खड़ा एक युवक दब गया। अचनाक राहगीर दौड़ कर आए। पुलिस को सूचना दी। राहगीरों व पुलिस की सहायता से उसे अस्पताल पहुंचा।
प्रत्यक्षदर्शी होटल मालिक राजसिंह व गिरधर दाधीच ने बताया कि एक ड्रीन गैरेज का भारी भरकम चद्दर उड़कर सड़क पर आ गया। इससे युवक दब गया। उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दो बाइक दब गई। उनके होटल का कक्ष क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, अंधड़ से कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। अधिकतम तापमान 37.8 व न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के ऊपर प्रेरित परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। थंडरस्टोर्म से कई जिलों में तेज अंधड़ व हल्की बारिश दर्ज की गई।
बारां जिले में कई जगह बारिश, चने के आकार के ओले गिरे

अचानक मौसम में बदलाव से लोग हैरत में रहे लोग

बारां. शहर समेत जिले में बुधवार शाम को आधे से पौन घंटे तक छितराई बारिश हुई। कई जगह चने के आकार के ओले भी गिरे। बाद में ठंडी हवाएं चलती रही। इसके बाद मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से खासी राहत मिली। बारां शहर में शाम करीब साढ़े पांच बजे तेल फैक्ट्री क्षेत्र में तेज हवा के बाद बारिश का दौर शुरू हो गया था। बारिश के दौरान मोटे छींटे गिरने से एकबारगी ओलावृष्टि का अहसास हुआ। तेलफैक्ट्री क्षेत्र में देर के लिए बैर के आकार के ओले भी गिरे। बारिश का दौर लगभग साढ़े छह बजे तक चला। इसके बाद हवा चलने से मौसम में ठंडक घुल गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो