मौसम विभाग के अनुसार, इस सीजन में रविवार का दिन सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री जा पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री रहा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हवा की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रही।
बूंदी जिले में भीषण गर्मी के बीच दोपहर को अचानक मौसम ने करवट बदली। बूंदी में शाम सवा चार बजे तेज हवा के बीच 20 मिनट हल्की बारिश हुई। बारिश के चलते सडकें गीली हो गई। तेज हवा चलने के साथ ही देवपुरा क्षेत्र में बिजली भी गुल हो गई। नोताड़ा, पेच की बावड़ी, हिण्डोली में भी आंधी के साथ कुछ देर बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 44.5 व न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारां जिले में भी भीषण गर्मी रही। पारा 45 डिग्री पर पहुंच गया। शाम को आंधी चली। रविवार का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। झालावाड़ जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। दिनभर बादल छाए रहे। गर्म हवाएं चली। ऐसे में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। जरूरी से काम से निकले लोग भीषण गर्मी से बचाव के लिए पूरे शरीर को ढ़ककर ही घर से निकले। अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री रहा।