कोटा

Weather News : मौसम विभाग ने कोटा संभाग के लिए जारी किया यलो अलर्ट

गलन ने जकड़ा, वाहनों की रफ्तार रही धीमी
दृश्यता 200 मीटर रही
वाहनों को हैडलाइट जलाकर करना पड़ा सफर
आज भी घने कोहरे, शीत से अति शीत दिन की संभावना

कोटाJan 17, 2022 / 11:44 pm

shailendra tiwari

Weather News : मौसम विभाग ने कोटा संभाग के लिए जारी किया यलो अलर्ट

कोटा. हाड़ौती अंचल में सोमवार का दिन भी अति शीत रहा। घना कोहरा छाया रहा। गलन ने लोगों को जकड़ लिया। कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वाहनों को हैडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। कोटा में सोमवार को भी अति शीत दिन रहा। सुबह घना कोहरा छाया रहा।
हालात यह थे कि दृश्यता मात्र 200 मीटर रही। कोहरे के कारण वाहनों की गति धीमी रही। वाहनों को हैडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। घना कोहरे के कारण लोग घरों में दुबके रहे। कड़ाके की सर्दी के कारण लोगों की दिनचर्या देरी से शुरू हुई। दोपहर 12 बजे बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। उससे सर्दी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम ढलने के बाद वापस मौसम खराब हो गया। गलन के कारण आमजन को जकड़ लिया। सर्दी से बचने के लिए अलाव ही सहारा बने है। रात को भी बाजार जल्द सन्नाटा पसर गया। व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर चले गए।
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढ़कर 14.5 डिग्री रहा। दृश्यता 200 मीटर रही। 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। न्यनूतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। स्टेशन पर अधिकतम तापमान 12.5 व न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

रहेगा अति घना कोहरा व शीत दिन
जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोटा संभाग के जिलों में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। कोटा में अधिकम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस (औसत 12.2 डिग्री सेल्सियस कम) दर्ज किया गया। वर्तमान में जारी अति घना कोहरा व शीत दिन की परिस्थिति आगामी 48 घंटे तक जारी रहने की प्रबल संभावना है। कोटा संभाग के कोटा जिले में 18 जनवरी को घने कोहरे, शीत से अति शीत दिन की संभावना है। इसके अलावा
बारां, बूंदी, अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, सवाईमाधोपुर, करौली, झुंझुनंू, सीकर आदि जिलों में शीत दिन व घने कोहरे की संभावना है। इसके अलावा राज्य में 21 जनवरी को एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने संभावना है। इससे कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

शीतलहर ने कंपाया, दिनभर छाया रहा कोहरा

बूंदी जिले में शीतलहर ने लोगों को कंपाए रखा। दिनभर कोहरा छाया रहने के बाद शाम चार बजे के लगभग धूप निकली, लेकिन ठंडी हवा शूल की भांति चुभती रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

झालावाड़ शहर दूसरे दिन भी कोहरे के आगोश में रहा। जिले भर में गलन व शीतलहर का प्रकोप रहा। लोगों के लिए अलाव सहारा बने है। अधिकतम तापमान भी न्यूनतम के करीब आ गया। ज्यादा गलन, सर्द हवा से धनिया आदि
फ सलों में नुकसान की आशंका है। दिन का तापमान 8 डिग्री रहा।

Home / Kota / Weather News : मौसम विभाग ने कोटा संभाग के लिए जारी किया यलो अलर्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.