script#Weather_News: दोपहर तक बरसी राहत की बूंदें | Weather News: Rain in Kota | Patrika News

#Weather_News: दोपहर तक बरसी राहत की बूंदें

locationकोटाPublished: Jul 14, 2017 09:26:00 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

हाड़ौती में शुक्रवार दोपहर तक कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम खुलते ही उमस ने लोगों को परेशान किया। बारिश होने से किसानों को राहत मिली है।

Weather News: Rain in Kota

Weather News: Rain in Kota

हाड़ौती में शुक्रवार दोपहर तक कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम खुलते ही उमस ने लोगों को परेशान किया। बारिश होने से किसानों को राहत मिली है। खेतों में हलचल बढ़ गई। 
कोटा शहर में सुबह से शुरू हुआ रिमझिम बारिश का दौर दोपहर तक जारी रहा। दोपहर बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई।

सुबह से दोपहर दो बजे तक 4.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 26 डिग्री रहा। वहीं जिले के इटावा, सुल्तानपुर, सांगोद, रामगंजमंडी क्षेत्र में भी बरसात हुई। 
यह भी पढ़ें
आगी सावण की रमझोळ


बारां जिले में सुबह से घटाएं छाई रही, लेकिन बरसी नहीं। सुबह 8 बजे तक बीते चौबीस घंटे में शाहाबाद में सर्वाधिक 19 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। 
बूंदी जिले में बादल मेहरबान रहे। शहर में सुबह 11 बजे तक रुक-रुक कर बारिश हुई। शहर की सड़कों पर पानी बह निकला। बाद में धूप निकली, बादलों की आवाजाही बनी रही। सुबह 8 बजे तक बूंदी में 32, तालेड़ा में 5, केशवरायपाटन में 8, नैनवां में 2, हिण्डोली में 11 एमएम बारिश हुई। जिले का अधिकतम तापमान 35.2 व न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 
झालावाड़ में रिमझिम फुहारों ने भिगोया। उमस का असर रहा। सुबह 15 मिनट रिमझिम बारिश हुई। दोपहर बाद पौन घंटे बारिश हुई। गंगधार, सुनेल व खानपुर में बारिश हुई। अकलेरा व मनोहरथाना में देर रात परवन नदी में डेढ़ फीट पानी की आवक हो गई। पिड़ावा में तेज बारिश से तहसील परिसर में पानी भर गया। अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो