दरअसल, सुबह से तेज गर्मी रही। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 40 प्रतिशत पर पहुंच गई। उमस से लोग बेहाल रहे। बिजली कटौती से लोग ज्यादा परेशान रहे। पसीने से तर रहे। कूलर-पंखों की हवा भी बेअसर साबित रही। दिनभर लू के थपेड़े चलते रहे। गर्मी के चलते वाहन चालकों को खासी परेशानी रही। घरों की छतों पर रखी टंकियों का पानी उबल गया। लू के चलते पॉश कॉलोनियों में सन्नाटा पसरा रहा। शाम ढलने के बाद बादल घिर आए। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार की अपेक्षा सोमवार को पारा एक डिग्री गिरकर अधिकतम तापमान 44.0 व न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
बूंदी में पारा 42 पार
बूंदी जिले में रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन दिनभर लू के थपेड़े लगते रहे। सूर्यदेव के तेवर सुबह से तीखे रहे। दिनभर आसमान से आग बरसती रही और लोग गर्म हवा को सहते रहे। अधिकतम तापमान 42.6 व न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्ता सबसे गर्म रहा
बारां जिले में सोमवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रहने के बावजूद गर्मी व लू के थपेड़ों से राहत नहीं मिली। उमस से लोग बेहाल रहे। अन्ता उपखंड मुख्यालय पर अधिकतम 45.1 व न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिनभर भीषण गर्मी से बेहाल रहे लोग
झालावाड़ जिले में इन दिनों भीषण गर्मी से लोग परेशान है। दिनभर लू के थपेड़े चलते रहे। अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री रहा।