scriptअलर्ट ! फिर बदलेगा मौसम ,तेज बारिश व ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने दी चेतावनी | Weather update Chance of heavy rain and hail in kota | Patrika News

अलर्ट ! फिर बदलेगा मौसम ,तेज बारिश व ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

locationकोटाPublished: Jan 24, 2020 07:08:30 pm

Submitted by:

Suraksha Rajora

Weather update हाड़ौती अंचल में आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम बदलेगा।

कोटा. हाड़ौती अंचल में आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी जारी की है। जयपुर मौसम विभाग के प्रधान मौसम वैज्ञानिक शिव गणेश ने बताया कि 27-28 जनवरी तक प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। हाड़ौती पर भी इसका हल्का असर पड़ेगा। हाड़ौती में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
गणतंत्र दिवस के बारे में वो 7 बातें जो जानना जरूरी है…


उत्तरी हवाएं चलने से कोटा में शुक्रवार सुबह-शाम गलन का असर बना रहा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि दिन में तेज धूप होने से लोगों को सर्दी से राहत है, लेकिन सुबह-शाम गलन से ठिठुरन बनी है। अधिकतम तापमान 22.4 व न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
बूंदी जिले में दिनभर तीखी धूप निकली, लेकिन हवा चलने से सर्दी का असर बरकरार रहा। अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारां जिले में मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। इससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रहा। झालावाड़ जिले में मौसम साफ रहा। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने से दिनभर गलन बनी रही। अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 5 डिग्री रहा।

ट्रेंडिंग वीडियो