scriptमौसम अपडेट: कोहरे की चादर से लिपटी शिक्षा नगरी, पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड | weather update hadauti region temprature cold wave fog in kota | Patrika News

मौसम अपडेट: कोहरे की चादर से लिपटी शिक्षा नगरी, पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

locationकोटाPublished: Jan 18, 2020 06:42:48 pm

Submitted by:

Suraksha Rajora

update weather दोपहर तक छाया रहा कोहरा: 300 मीटर रही दृश्यता

मौसम अपडेट: कोहरे की चादर से लिपटी शिक्षा नगरी, पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

मौसम अपडेट: कोहरे की चादर से लिपटी शिक्षा नगरी, पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

कोटा . हाड़ौती में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला सा रहा। कोटा में सुबह से कोहरा छाया रहा जिसका असर दोपहर तक रहा । उसके बाद सूर्य ने दर्शन दिए। दिनभर सर्द हवाएं नश्तर सी चुभी तो दोपहर बाद बादल छाए रहे। शाम ढलने के बाद मौसम में गलन हो गई। इससे सर्दी का असर फिर से बढ़ गया। सर्द हवा चलने व गलन बढऩे से लोग प्रभावित हुए।
झालावाड़ जिलेभर में गलन बरकरार है। सुबह देर तक कोहरा छाने से चालकों को लाइट लगाकर वाहन चलाने पड़े। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 8 डिग्री रहा।

बूंदी जिले में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। कोहरा घना होने से दुपहिया व चौपहिया वाहन सड़कों पर रेंगते हुए चले। वाहनों की लाइटें जलानी पड़ी। वहीं कोहरे ने लोगों में कंपकंपी छुड़ा दी। बूंदी में अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारां. जिले में लगातार चौथे दिन की शुरूआत घनी धुंध के साथ हुई। कोहरे के कारण लोग घरों से देरी से निकल पाए। वाहन चालक भी जरूरी होने पर ही घरों से निकले। लोग देर तक घरों में दुबके रहे। जिले भर में शीतलहर चलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण सर्दी में गलन और बढ गई।
शीत के कारण लोगों के शरीर में झुरझुरी बनी रही। लोग भारी गर्म कपड़ों के लबादों में नजर आए। मावठ के कारण मौसम में नमी बनी रही। सड़कें शनिवार को भी गीली रही। शनिवार को अधिकतम तापमान पिछले दिन की अपेक्षा एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 19 डिग्री से बढ़कर 20 डिग्री पर पहुंच गया।
न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री रहा। सुबह की शुरूआत कोहरे के साथ हुई। सूर्य देव दिनभर बादलों की ओट से लुकाछिपी करते रहे। 10 बजे तक आसमान साफ नहीं था। कभी बादल छा जाते तो कभी बादल छंट जाते। इसके बाद दोपहर एक बजे बाद धूप निकली। धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की।
स्कूल जाने वाले को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठिठुराने वाली सर्दी में काफी परेशान नजर आए। बारिश से सड़कों पर कीचड़ बना हुआ है। सर्दी के कारण लोग अपने घरों को जल्दी लौटने लगे। शहर के खोमचे और फुटपाथ पर बाजार लगाने वाले लोगों को जल्द अपना काम बन्द कर घरों को लौटना पड़ गया। वाहन चालकों को कोहरे व मावठ के कारण अपने वाहनों की गति धीमी रखनी पडी। चालक दिन में भी हैड़ लाइटें चलाकर सड़कों से गुजरे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो