कोटाPublished: Sep 27, 2023 05:34:33 pm
Akshita Deora
Weather Update: दक्षिण पश्चिमी राजस्थान से मानसून की अब जल्द ही विदाई होने वाली है, लेकिन उससे पहले मानसून ने दम दिखाते हुए पूरे शहर को तेज बारिश में भिगोया।
Weather Update: दक्षिण पश्चिमी राजस्थान से मानसून की अब जल्द ही विदाई होने वाली है, लेकिन उससे पहले मानसून ने दम दिखाते हुए पूरे शहर को तेज बारिश में भिगोया। हालांकि कहीं केवल 15 मिनट तो कहीं आधे घंटे से अधिक समय तक झमाझम हुई। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। वहीं, बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया। इधर, मौसम विभाग के अनुसार अब जल्द ही मानसून की विदाई से होने जा रही है, इससे पूर्व कई जगह बारिश के आसार हैं। उदयपुर में भी दो दिन तक बारिश की संभावना जताई गई है।