scriptहाड़ौती में उफान पर तीन नदियां.. देखिए तस्वीरें | Weather update : water level increased in rivers | Patrika News

हाड़ौती में उफान पर तीन नदियां.. देखिए तस्वीरें

locationकोटाPublished: Jul 13, 2018 10:29:03 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

पार्वती, उजाड़, रूपली नदी उफान पर
 

kota

हाड़ौती में उफान पर तीन नदियां.. देखिए तस्वीरें

कोटा. हाड़ौती में शुक्रवार को भी मानसून सक्रिय रहा। कई क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे मौसम खुशगवार हो गया। दिनभर रिमझिम तो कहीं तेज बारिश हुई। मध्यप्रदेश सीमा में हुई बारिश से नदी-नालों में पानी की आवक हो रही है। इसके चलते झालावाड़, बारां जिले से गुजर रही नदियों में उफान आ गया। कई गांव-कस्बों का एक-दूसरे से सम्पर्क टूट गया।
कोटा शहर में सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर बाद व शाम को बारिश हुई। इससे लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। शहर में शाम 5.30 बजे तक बीते 24 घंटे में 8.4 एमएम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 31.6 व न्यूनतम 25.5 डिग्री रहा। जिले की उजाड़ नदी उफन गई। इससे सांगोद क्षेत्र के कुंदनपुर, किशनपुरा में नदी की पुलिया डूब गई। आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूट गया। सांगोद में शाम को 1 घंटा तेज, इटावा में हल्की बारिश हुई। केबलनगर व रावतभाटा में बूंदाबांदी हुई। बारां शहर व किशनगंज में आधा घंटा तेज बारिश हुई। पार्वती नदी में आए उफान से छबड़ा-गुगोर-फतेहगढ़ मार्ग बंद हो गया। अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 26डिग्री रहा। बूंदी में दोपहर को रुक-रुक कर आधा घंटा बरसात हुई। अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 26.5 डिग्री रहा। झालावाड़ में 3 दिन से अच्छी बारिश हो रही है। खानपुर की रूपली नदी दूसरे दिन भी उफान पर रही। इससे कई बस्तियों में पानी भर गया। झालरापाटन, बकानी, अकलेरा, पिड़ावा, खानपुर, रटलाई में भी बारिश हुई। अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 25 डिग्री रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो